फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   दस दिन में बिल न चुकाया तो कटेंगे कनेक्शन

दस दिन में बिल न चुकाया तो कटेंगे कनेक्शन

Sat, 02 Dec 2017 09:22 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
दस दिन में बिल न चुकाया तो कटेंगे कनेक्शन
शौचालय नहीं बनवाया तो बिजली काटी - फोटो : SELF
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मपुर (मंडी)। विद्युत उपमंडल धर्मपुर ने बिजली उपभोक्ताओं को अंतिम नोटिस जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अगर 10 दिन के भीतर विभाग की देनदारी नहीं चुकाई तो अब बगैर सूचना के ही कनेक्शन काट दिए जाएंगे। विद्युत उपमंडल धर्मपुर के सहायक अभियंता विपिन कुमार ने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं के पास विभाग का 18 लाख रुपये बिल अदायगी के रूप में पड़ा है, जिसे उपभोक्ता बार-बार आग्रह करने के बाद भी नहीं चुका रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्मपुर उपमंडल में ऐसे करीब 4500 उपभोक्ता घरेलू और वाणिज्य उपभोक्ता के रूप में हैं, जो अपने बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। इससे बिजली बोर्ड को लाखों रुपये का चूना लग रहा है। उन्होंने कहा कि इसके बारे में उपभोक्ताओं को कई बार लिखित और मौखिक रूप में आग्रह किया गया, लेकिन उपभोक्ता कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब उन उपभोक्ताओं को प्रेस के माध्यम से अंतिम नोटिस जारी किया जा रहा है। बोर्ड की इस डेडलाइन के बाद अब उपभोक्ताओं में भी हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed