{"_id":"698e23a37669b6d487080e28","slug":"115-deities-will-enhance-the-glory-of-the-small-mahashivratri-festival-mandi-news-c-90-1-ssml1045-185760-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: लघु महाशिवरात्रि महोत्सव की शान बढ़ाएंगे 115 देवी-देवता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: लघु महाशिवरात्रि महोत्सव की शान बढ़ाएंगे 115 देवी-देवता
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर का राज्य स्तरीय लघु महाशिवरात्रि मेला 1 से 5 अप्रैल तक देव संस्कृति, धार्मिक श्रद्धा और रीति रिवाज के साथ मनाया जाएगा। मेले के दौरान चार सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें हिमाचल के कलाकारों को अधिमान मिलेगा।
मेले के आयोजन को लेकर वीरवार को पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी ने बताया कि मेला समिति के पास लगभग 115 देवी-देवता पंजीकृत हैं। इन्हें मेले में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। महिलाओं की खेलों के अलावा कुश्ती प्रतियोगिता भी मेले का आकर्षण होगी।
मेले की स्मारिका का भी प्रकाशन किया जाएगा। मेले के आयोजन के लिए विभिन्न उप समितियों का भी गठन किया जाएगा। इससे पहले एसडीएम ने मेले के दौरान समुचित साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर परिषद जबकि पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के लिए जलशक्ति विभाग को भी उचित दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बीडीओ चौंतड़ा अनुभव, तहसीलदार जोगिंद्रनगर रजत सेठी, तहसीलदार लडभड़ोल डॉ. मुकुल शर्मा, एसएचओ सकीनी कपूर, व्यापार मंडल के सचिव सतबीर शर्मा और अन्य मौजूद रहे। संवाद