{"_id":"5cdc35f3bdec220734074428","slug":"111557935603-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय श्री मूल माहूंनाग मेले का विधिवत शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय श्री मूल माहूंनाग मेले का विधिवत शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करसोग (मंडी)। श्री मूल माहूंनाग में जिला स्तरीय मेले का विधिवत रूप से शुभारंभ हो गया है। इसमें बतौर मुख्यातिथि खंड विकास अधिकारी करसोग राजेंद्र टेजटा ने शिरकत की। मेले का आगाज श्री मूल माहूंनाग के देवरथ के मेला ग्राउंड में पहुंचने के साथ हो गया। इसमें क्षेत्र की जनता और दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने नतमस्तक होकर श्री मूल माहूंनाग देवता से आशीर्वाद लिया और सुख समृद्धि की कामना भी की। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में कहा कि मेले हमारी संस्कृति के परिचायक हैं, इन्हें संजोना हमारी प्रतिबद्धता बनती है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष यह मेला पांच दिनों तक होता था, लेकिन इस साल चुनाव के चलते इस जिला स्तरीय मेले को चार दिन में ही समाप्त कर दिया जाएगा। मेले में तीन सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से मेले में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं। बिजली और पानी की भी बेहतर सुविधा की गई है। इसके अलावा पार्किंग के लिए भी स्थान चिन्नित किया है। मेले के समापन समारोह में शनिवार को करसोग के एसडीएम अपूर्व देवगन शिरकत करेंगे।