फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   अलग से पोडियम नहीं चाहिए, जहां से सभी नेताओं ने संबोधित किया वहीं से बोलूंगा:राजनाथ

अलग से पोडियम नहीं चाहिए, जहां से सभी नेताओं ने संबोधित किया वहीं से बोलूंगा:राजनाथ

Wed, 28 Nov 2018 11:20 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
अलग से पोडियम नहीं चाहिए, जहां से सभी नेताओं ने संबोधित किया वहीं से बोलूंगा:राजनाथ
मंच पर अलग से स्टैंड लगाने पर गृहमंत्री ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

अलग से पोडियम नहीं चाहिए; जहां से सभी नेताओं ने संबोधित किया, वहीं से बोलूंगा : राजनाथ
संबोधन के दौरान मंडी की खुबसूरती की तारीफ

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। पड्डल मैदान में देश के पहले पन्ना प्रमुख सम्मेलन के विधिवत शुभारंभ में जैसे ही गृहमंत्री राजनाथ सिंह के संबोधन के लिए मंच में अलग पोडियम की व्यवस्था की तो उन्होंने मंच से नाराजगी जता दी। उन्होंने कहा कि अलग से पोडियम और माइक की व्यवस्था नहीं चाहिए। जहां से अन्य नेताओं ने संबोधित किया है, वहीं से संबोधित किया जाएगा। इतना कहकर उन्होंने माइक संभाला और दूसरी तरफ पोडियम धरा का धरा रह गया। वहीं अपने संबोधन के दौरान गृहमंत्री राजनाथ सिंह मंडी की खुबसूरती और सीएम जयराम ठाकुर की तारीफ करना नहीं भूले। उन्होंने कहा कि ही कांगणीधार हैलीपेड उतरने से पहले आसमान से मंडी के पड्डल का नजारा अद्भुत दिखा। उन्होंने सीएम की तारीफ में कहा कि 11 माह के कार्यकाल के दौरान हिमाचल में विकास हुआ है। हर माह सीएम खुद फोन करके हिमाचल के विकास के लिए योजनाओं की मांग करते हैँ।
हर घर में गैस चूल्हे वाला पहला राज्य बनेगा हिमाचल
मंडी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश ने केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना से वचिंत रह गए सभी परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन प्रदान करने के लिए गृहिणी सुविधा योजना शुरू की है। और अभी तक 35000 नि:शुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं। हिमाचल एकमात्र ऐसा राज्य बनेगा जहां हर घर में गैस चूल्हा हो। मुख्यमंत्रीने कहा कि यह लोकतंत्र की खुबसुरती है कि बिना किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि के एक सादे परिवार से संबंध रखने वाले आज राज्य के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय केन्द्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं तथा राज्य केलोगों के प्यार और आशीर्वाद को जाता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 भाजपा का वर्ष है और नए उत्साह के साथ कार्य करके आगामी लोकसभा चुनावों में राज्य की सभी चारों संसदीय सीटों को भाजपा की झोली में डालना पार्टी के प्रत्येक सदस्य का दायित्व बनता है।
विज्ञापन

यह रहे मौजूद
सांसद अनुराग ठाकुर तथा वीरेंद्र कश्यप, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य महेंद्र सिंह, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, कृषि मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कवंर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, वन और परिवहन मंत्री गोबिंद ठाकुर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ राजीव सहजल, मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, विधायक एवं पूर्व सांसद एवं मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सभी 17 निर्वाचन सभा क्षेत्रों के पन्ना प्रमुख, राज्य भाजपा के फ्रंट संगठनों के पदाधिकारियों सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed