{"_id":"5b79aa6f42c792465165404c","slug":"111534700143-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत से हड़कंप, डैहर में डेंगू से मौत होने पर हड़कंप डैहर में साफ की गई नालियांसाफ की नालियां, कबाड़ भी हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत से हड़कंप, डैहर में डेंगू से मौत होने पर हड़कंप डैहर में साफ की गई नालियांसाफ की नालियां, कबाड़ भी हटवाया
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डैहर (मंडी)। प्रदेश में डेंगू से पहली मौत से हड़कंप मच गया है। बिलासपुर, सोलन और मंडी में डेंगू के मामले सामने के बाद विभाग के प्रबंध नाकाफी साबित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आनन फानन में सोमवार को डैहर में बैठक बुलाई है। इस बैठक में सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल, सीएमओ मंडी डाक्टर जीवानंद और स्थानीय बीएमओ उपस्थित रहेेंगे। मंडी और बिलासपुर की सीमा पर सटे डैहर कस्बे में अभी तक डेंगू के 34 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 13 मरीजों का मंडी अस्पताल में उपचार चल रहा था। जबकि, 21 लोगों का बिलासपुर से उपचार चल रहा है। डैहर कस्बे में स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ भी लगातार तीन दिनों से डटे हुए हैं, लेकिन यहां पर डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वहीं, मंडी जिले में रविवार को डेंगू का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
नालियों की सफाई की, कबाड़ियों से हटवाया सामान
डैहर कस्बे में स्वास्थ्य विभाग ने फॉगिंग करवाई है, लेकिन यहां पर नालियों में पसरी गंदगी बीमारियों को न्योता दे रही है। हालांकि, डेंगू से मौत होने के बाद स्थानीय सामाजिक संस्थाओं और आम लोगों ने अपने स्तर पर नालियों को साफ करने बीड़ा उठाया। रविवार को कस्बे में लोगों ने नालियों को साफ किया। बाजार में अभी तक एक सार्वजनिक शौचालय तक नहीं बन सका है। गत शनिवार को बाजार में कबाड़ की दुकानों से सामग्री हटाई गई। रविवार को पुलिस प्रशासन, महिला मंडल, युवक मंडल, व्यापार मंडल, शीतला ग्राम कमेटी और पंचायत प्रतिनिधियों ने यहां पर नालियों की सफाई की। पंचायत प्रधान डैहर ने कहा कि कस्बे में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। शौचालय का निर्माण भी लगभग पूरा होने वाला है।
महज फॉगिंग ही नहीं स्वच्छता है इलाज, सफाई रखें : सीएमओ
सीएमओ मंडी डॉ. जीवानंद चौहान ने कहा कि महज फॉगिंग ही नहीं स्वच्छता से डेंगू को रोका जा सकता है। उन्होंने लोगों से घर के आस पास सफाई रखने की अपील की है, ताकि, डेंगू से बचाव हो सके। उन्होंने कहा कि सोमवार को डैहर में बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
नहीं आया कोई नया मामला : एमओएच
एमओएच मंडी डाक्टर दिनेश ने कहा कि जिले में अभी तक डेंगू के कुल 21 मामले सामने आए है। इसमें डैहर के 13 मामले हैं। रविवार को कोई नया मामला सामने नहीं आया है। डेंगू को लेकर विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
000