{"_id":"5af0898a4f1c1b63098b87df","slug":"111525713290-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस एसएसी एसटी विभाग ने केंद्र सरकार की बर्खास्तगी मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस एसएसी एसटी विभाग ने केंद्र सरकार की बर्खास्तगी मांगी
Updated Mon, 07 May 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसी/एसटी वर्ग से भेदभाव का आरोप
राष्ट्रपति को प्रेषित किया ज्ञापन
केंद्र सरकार की बर्खास्तगी मांगी
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग मंडी ने प्रदेश सरकार पर अनुसूचित जाति/ जनजाति वर्ग के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर एसडीएम सदर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से केंद्र सरकार की बर्खास्तगी की मांग उठाई है। जिला और ब्लॉक अनुसूचित जाति के मुख्य सलाहकार शेर सिंह, सचिव मोती राम, उपाध्यक्ष परस राम, सचिव धर्मी देवी, सचिव कालू राम, उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह, किशन चंद बंसल, कर्म चंद भाटिया, राकेश कुमार आदि ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार इस वर्ग के साथ भेदभाव कर रही है। मध्य प्रदेश में पुलिस भर्ती के दौरान अनुसूचित जाति जनजाति के अभ्यर्थियों की छाती पर एससी एसटी मार्क किया गया। यह बेहद शर्मनाक घटना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग इस तरह की घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने केंद्र सरकार की तुरंत बर्खास्तगी की मांग की है। उन्होंने कहा कि आए दिन देश और प्रदेश में अनुसूचित जाति और जनजाति के साथ खुलेआम भेदभाव किया जा रहा है। देश में जहां भाजपा सरकारें हैं, वहां पर इस तरह की शिकायतें ज्यादा आ रही हैं।