फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   यात्री के पेट में अचानक दर्द उठने से मौत

यात्री के पेट में अचानक दर्द उठने से मौत

Fri, 04 May 2018 11:03 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
यात्री के पेट में अचानक दर्द उठने से मौत
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जम्मू से मनाली जा रही निगम की बस में एक यात्री के पेट में अचानक तेज दर्द उठने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार अमृतसर निवासी बचन सिंह (45) निगम की बस से कुल्लू जा रहा था। जैसे ही बस घट्टा के पास पहुंची तो उसके पेट में जोरदार दर्द उठा। उसको तड़पता देख उसे जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की गई लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसका देहांत हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस थाना प्रभारी एसएचओ संजीव कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि एक यात्री जो जम्मू से कुल्लू जा रहा था, उसकी घट्टा के पास पेट में दर्द उठने के कारण मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पेट में दर्द उठने के कारणों का पत चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed