फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बरोट-घटासनी सड़क पर डंगा धंसा, बरोट में फंसे सैकड़ों वाहन

बरोट-घटासनी सड़क पर डंगा धंसा, बरोट में फंसे सैकड़ों वाहन

Thu, 12 Apr 2018 11:10 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
बरोट-घटासनी सड़क पर डंगा धंसा, बरोट में फंसे सैकड़ों वाहन
बरोट (मंडी)। बरोट-घटासनी मुख्य राज्य सड़क में बरोट से सटे रूनगनाला में डंगा धंसने से यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। सड़क बाधित होने से बरोट में सैकड़ों छोटे बड़े वाहन फंस गए हैं। जिससे मंडी और कांगड़ा जिले की छह पंचायतों मुल्थान, धर्माण, कोठीकोढ़, बड़ागांव, पोलिंग, लोआई, स्वाड़ के हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को बरोट से इन पंचायतों में पहुंचने के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध नहीं है। यहां पर बुधवार रात को एक ट्रक गिरने से बाल-बाल बचा है। गत दो सालों से हर बार बारिश के दौरान यह डंगा धंसता है और विभाग हर बार मिट्टी की चिनाई कर डंगा लगा देता है। जिससे यहां पर बड़े हादसे का अंदेशा बना रहता है। बुधवार रात को हुई बारिश के बाद जब एक ट्रक चालक ने जोखिम लेकर यहां से ट्रक को निकालना चाहा तो अचानक डंगा धंस गया। इस दौरान ट्रक खाई में गिरने से बाल-बाल बचा है। जबकि वीरवार को सड़क के ऊपरी भाग से चट्टानें गिरने से छोटे वाहनों के लिए भी सड़क पूरी तरह से बाधित हो गई। वीरवार सुबह यहां पर बरोट पहुंचने वाले बस ऑपरेटरों ने सवारियों को नीचे उतार कर इस तंग जगह से जोखिम उठा बसों को निकाला। हर बार की तरह यदि इस बार भी विभाग डंगे को कच्ची मिट्टी से चिनवा देता है तो यहां पर हादसे का खतरा लगातार बरकरार रहेगा। यहां पर कोई वैकल्पिक सड़क भी नहीं है जहां से यातायात को शिफ्ट किया जा सके। लोगों का लोनिवि पर आरोप है कि हर बार लोगों की मांग के बावजूद यहां पर पक्के डंगे का निर्माण नहीं करवाया जाता है।
विज्ञापन

लोगों ने पक्के डंगे के निर्माण की मांग उठाई
स्थानीय लोगों भजन सिंहए लछमन सिंहए अमरनाथए बीरी सिंहए मैहर चंदए प्रधान बरोट रंजना देवीए पूर्व प्रधान चमेल सिंह ने कहा गत साल भी यह डंगा धंसा था। जिससे रेतए सीमेंट से भरा ट्रक यहां से गिरने से बाल.बाल बचा है। दो माह पहले भी यह डंगा गिरा तो विभाग मिट्टी से डंगा चिनवा दिया और अब बारिश से डंगा फिर धंस गया। इस स्थान पर सड़क भी बहुत ही तंग है। बड़ी गाड़ी मुश्किल से निकलती है। लोगो के मुताबिक कभी भी यहां पर बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने विभाग से यहां पर पक्के डंगे का निर्माण करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


शुक्रवार तक बहाल होगी सड़करूविभाग
लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता टेक चंद ने ने कहा कि कहा की इस बारे एसडीएम और उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी गई हैं। बरोट की तरफ इस सड़क पर जाने वाले वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। शुक्रवार तक सड़क को बहाल किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed