फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   चचेरे भाईयों की मौत से गांव में शोक की लहर

चचेरे भाईयों की मौत से गांव में शोक की लहर

Thu, 22 Feb 2018 11:05 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
चचेरे भाईयों की मौत से गांव में शोक की लहर
चचेरे भाइयों की मौत से गांव में शोक
विज्ञापन

पधर (मंडी)। कोटरोपी के समीप पड़ीगलू मोड़ पर हुए दर्दनाक बाइक हादसे ने दो गरीब परिवारों का सहारा छीन लिया है। चचेरे भाइयों की मौत से गांव में शोक का माहौल है। हादसे का शिकार बना मनोज कुमार चेत राम का इकलौता बेटा था। वह बुधवार को उरला के मसवाहण गांव में अपने रिश्तेदार के घर मुंडल संस्कार में भाग लेने घर से निकला था। दोनों युवकों के परिजनों को क्या मालूम था कि उनके चिराग कभी घर वापस नहीं लौटेंगे। दर्दनाक हादसे में पूरा टांडू गांव शोक में डूब गया। वीरवार दोपहर जैसे ही दोनों युवकों के शव गांव पहुंचे, परिजनों के साथ रिश्तेदार बिलख-बिलख कर रोने लगे। इस दौरान टांडू बाजार बंद रहा। मुंडन संस्कार समारोह में रिश्तेदारों के साथ दोनों युवक डीजे की धुन पर खूब थिरके थे। समारोह समाप्त होने पर दोनों युवकों ने रुकने की बजाए अपने घर लौटने का निर्णय लिया। इस दौरान उनके अन्य रिश्तेदार भी डीजे का सामान गाड़ी में वापस लाने के लिए उपमंडल मुख्यालय को रवाना हुए। दोनों युवक मेहनत मजदूरी करते थे और गरीबी के चलते अपने परिवार की आर्थिकी का सहारा बन गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed