फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सीएम ने थाची, भाटलूधार में सड़क, पेयजल को दिए करोड़ों

सीएम ने थाची, भाटलूधार में सड़क, पेयजल को दिए करोड़ों

Sun, 21 Jan 2018 10:57 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
सीएम ने थाची, भाटलूधार में सड़क, पेयजल को दिए करोड़ों
- फोटो : अमर उजाला
बालीचौकी (मंडी)। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली दफा थाची वैली पहुंचे जयराम ठाकुर ने क्षेत्र के लिए सौगातों की झड़ी लगा दी। सीएम ने क्षेत्र में सड़क, पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए करोड़ों की घोषणाएं की। पौने 11 बजे के करीब सीएम चौपर से भाटलूधार पहुंचे। यहां पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद थाची, पंजाई और बालीचौकी में भी उन्होंने जनसभा कर करोड़ों रुपये की घोषणाएं कीं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का उनके गृह विधानसभा क्षेत्र सिराज के थाची, भाटलूधार में जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिराज विधानसभा क्षेत्र और साथ लगते द्रंग तथा बंजार विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। जिससे क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। भाटलूधार, थाची और पंजाई थाची-डीडर सड़क पक्का करने के लिए साढ़े 11 करोड़, 22 पंचायतों को पेयजल सुविधा के लिए 41 करोड़, सलवाड़, चलौट पंचायतों को पेयजल सुविधा के लिए 64 लाख, खुण-डीडर सड़क के लिए ढाई करोड़, हिड़वधार सड़क को 20 लाख, लूलरी संपर्क सड़क के लिए पांच लाख, रावमापा सारटी में साइंस की कक्षाएं शुरू करने, थाची कॉलेज भवन निर्माण के लिए 2018 के बजट में धन का प्रावधान करने और जल्द कक्षा शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने थाची, गाड़ागुसैणी और बागाचनोगी में लोनिवि विभाग का जेई सेक्शन, रावमापा थाची को 70 लाख देने की घोषणा की और पूर्व में मंजूर किए एक करोड़ 32 लाख से स्कूल में विभिन्न कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। सीएम ने सोमगाड़-चलोल और सोमगाड़-नरेनगुल को जल्द सड़क मार्ग से जोड़ने और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सोमगाड़-चलोल, बसाण-सोमगाड़ और नरेनगलु-खुण-डिडर के लिए सड़क 31 जनवरी तक स्वीकृत करने, फरवरी के प्रथम सप्ताह में इन सड़कों को पक्का करने का कार्य आरंभ करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन सड़कों पर करीब 15 करोड़ खर्च किए जाएंगे। थाची से डंडेली-गाड़ सड़क और थाची बिझर सड़क पर 20 लाख खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed