फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 5 विकेट से जीता मैच

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 5 विकेट से जीता मैच

Sun, 31 Dec 2017 10:34 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 5 विकेट से जीता मैच
मंडी। पड्डल मैदान में रविवार को स्वास्थ्य विभाग मंडी और नामधारी स्पोर्ट्स क्लब के बीच दोस्ताना मैच करवाया गया। इस मैच में नामधारी स्पोर्ट्स क्लब ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवरों में नामधारी स्पोर्ट्स क्लब ने 7 विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए, जिसमें कुकू ने 34 और सुमन ने 21 रन का योगदान दिया। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कप्तान अमरजीत शर्मा ने 3 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए। डाक्टर दुष्यंत, रविंद्र और आनंद ने एक-एक विकेट लिया। स्वास्थ्य विभाग ने निर्धारित 106 रन का लक्ष्य 14.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया। इसमें स्वास्थ्य विभाग की तरफ से राकेश ने 35, डॉ. दुष्यंत ने 21 और डॉ. रवि ने 8 रन का योगदान दिया। नामधारी स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से राजेंद्र राजा ने 3, कुकू ने एक और मनी ने एक विकेट लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यह मैच 5 विकेट से जीत लिया। स्वास्थ्य विभाग क्रिकेट टीम के कप्तान ने बताया कि लगभग 10 वर्षों से स्वास्थ्य विभाग की टीम नामधारी स्पोर्ट्स क्लब के साथ दोस्ताना मैच खेलती आ रही है, जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग नामधारी स्पोर्ट्स क्लब का धन्यवादी है। उन्होंने बताया कि लगभग दो वर्षों से मैदान उपलब्ध न होने के कारण कोई भी खेल गतिविधियां नहीं हो रही थीं, लेकिन अब दो वर्षों के बाद नामधारी स्पोर्ट्स क्लब ने फिर से मैदान में खेल गतिविधियां आरंभ की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed