{"_id":"5a47cb904f1c1bcd6d8b6f71","slug":"111514654608-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचली खिलाडिय़ों को मुकाम मिलने की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचली खिलाडिय़ों को मुकाम मिलने की आस
Updated Sat, 30 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। अखिल भारतीय ग्रीष्मकालीन फुटबाल प्रतियोगिता आयोजन समिति की बैठक मंडी में आयोजित हुई। इसमें उपप्रधान हेमंत राज वैद्य, उपप्रधान कैलाश मित्र तिवारी, महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, संयोजक सचिव सुनील कुमार, सह संयोजन सचिव पीएन सैनी तथा राजीव शर्मा ने भाग लिया। इन पदाधिकारियों के अलावा कुछ आमंत्रित सदस्य भी उपस्थित रहे। बैठक में ठाकुर जयराम को हिमाचल के मुख्यमंत्री के रूप में बागडोर संभालने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि उनके मार्गदर्शन में जहां हिमाचल का सर्वांगीण विकास होगा, वहीं प्रदेश में खेल जगत भी अछूता नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री जहां स्वच्छ राजनीति के पक्षधर हैं, वहीं प्रदेश में कुछ खेल संघों में व्याप्त अवसरवादिता एवं हिमाचली खिलाड़ियों के साथ हो रहे अन्याय को भी न्याय देने में सक्षम होंगे। आयोजन समिति के सदस्यों ने सदर के विधायक अनिल शर्मा को चुनाव में विजयी रहने तथा मंत्रिमंडल में स्थान मिलने भी पर बधाई दी है। सदस्यों ने आशा व्यक्त की है कि उनके द्वारा शहर में शुरू की गई महत्वपूर्ण योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा। विशेषकर पड्डल मैदान जिस पर करोड़ों खर्च किए जा चुके है, पर अपना विशेष ध्यान देंगे। समिति के सदस्यों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा अनिल शर्मा के मंडी आगमन पर जोरदार स्वागत करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन