फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   अब कुत्तों ने हमला कर दो बकरियां मार डालीं

अब कुत्तों ने हमला कर दो बकरियां मार डालीं

Sun, 10 Dec 2017 10:42 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
अब कुत्तों ने हमला कर दो बकरियां मार डालीं
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल के बैरा क्षेत्र में लावारिस कुत्तों ने आतंक मचा दिया है। गाहर पंचायत प्रधान कुलदीप शर्मा और गैहरा पंचायत प्रधान विकास वर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह एक 80 वर्षीय बुजुर्ग साजू राम को चंदैश बाजार में कुत्तों ने गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। रविवार सुबह काल में दो बकरियों को इन कुत्तों ने मौत के घाट उतार दिया है। इससे पूर्व में भी गत माह इसी क्षेत्र में कुत्तों ने पांच लोगों और आधा दर्जन बकरियों को अपना शिकार बनाया था। स्थानीय पंचायत प्रधान, प्रताप सिंह जसवाल, सनी, अनूप, हंसराज, रिंकु, कलादेवी, अमरी देवी, लता कुमारी, कृष्णी देवी, वंदना, कुंती, ज्ञानचंद, भीम सिंह, मनोहर लाल, राजकुमार सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से इन लावारिस कुत्तों से राहत दिलाने की मांग की है। उधर, एसडीएम सरकाघाट डा. सुरेश जस्वाल ने बताया कि क्षेत्र में लावारिस कुत्तों के काटने के कई मामले सामने आए हैं। लोगों के बचाव को ध्यान में रखते हुए उपमंडल स्तर पर शीघ्र ही इन्हें मारने का अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed