{"_id":"5a1af3324f1c1ba12d8b4cfc","slug":"111511715634-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकन बाजार में दुकान समेत दो कमरे जले, आठ लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकन बाजार में दुकान समेत दो कमरे जले, आठ लाख का नुकसान
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरोट (मंडी)। बरोट से करीब 13 किलोमीटर दूर टिकन बाजार में शनिवार रात आग लगने से एक दुकान समेत दो कमरे जलकर राख हो गए। आग से करीब आठ लाख की संपत्ति जल गई है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विभागीय अधिकारियों ने मौके पर नुकसान का आकलन कर लिया है। रविवार को अवकाश होने के चलते प्रभावितों को राहत राशि नहीं दी जा सकी है। जानकारी के अनुसार प्रेमचंद पुत्र पुरखु राम निवासी धरमेड़ टिकन में दो साल से सुरेश कुमार पुत्र मंगत राम के मकान में दुकान करता है। शनिवार को वह अपनी पत्नी व बच्चे के साथ रसाईघर में था कि बाहर से लोगों के चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। उसने देखा कि दुकान व मकान को आग लग गई है। वह अपने परिवार सहित वहां से बाहर निकला और अपनी व परिवार की जान बचाई। आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत की और अन्य मकानों को आग की चपेट में आने से बचाया। फायर ब्रिगेड व लोगों ने आग पर 12 बजे तक काबू पा लिया। पुलिस ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। प्रशासन की तरफ से पटवारी, कानूनगो ने भी नुकसान का आकलन किया है।
थल्टूखोड़ के प्रधान रोशन लाल ने बताया कि जोगिंद्रनगर के अग्निशमन कर्मचारियों और पुलिस थाना पधर के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने में सहयोग दिया। प्रभावितों के अनुसार करीब आठ लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई है।
विज्ञापन
टिकन उप तहसील के कानूनगो रोशन लाल ने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है। पीड़ित को उसके रिश्तेदार के घर में ठहराया गया है। रविवार को अवकाश होने के कारण फौरी राहत सोमवार को दे दी जाएगी।