फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   11 candidates withdrew their nominations on the last day, leaving 42 candidates in the fray.

Mandi News: अंतिम दिन 11 उम्मीदवारों ने वापस लिए नाम, अब 42 प्रत्याशी मैदान में

Thu, 07 May 2026 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
11 candidates withdrew their nominations on the last day, leaving 42 candidates in the fray.
नगर निगम मंडी : सभी निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न किए आवंटित
विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों का चुनाव पार्टी चिह्न पर होगा
वार्ड नंबर-14 बैहना से सभी उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए, नहीं होगा चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी के पार्षद चुनावों के लिए नाम वापसी के अंतिम दिन 11 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। इसके बाद अब 15 वार्डों में कुल 42 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। सभी निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए हैं। वहीं, भाजपा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों का चुनाव पार्टी चिह्न पर होगा। वार्ड नंबर-1 खलियार से गौरव, टेक चंद और विवेक ने अपने नाम वापस लिए। वार्ड नंबर-7 तल्याड़ से सुदेश और अभिनव, वार्ड नंबर-11 समखेतर से वरुण तथा वार्ड नंबर-12 से योगेश कुमार ने भी नामांकन वापस लिया। वहीं, वार्ड नंबर-14 बैहना से कृष्ण भानु, गुरवचन सिंह, धन देव और मनसा राम ने अपने नामांकन वापस ले लिए। वार्ड नंबर-1 से 13 तक की सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रूपिंद्र कौर ने बताया कि इन 13 वार्डों से कुल 7 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए हैं। अब इन वार्डों में 39 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव लड़ रहे सभी निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं।

वहीं, वार्ड नंबर-14 और 15 की सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी के अनुसार वार्ड नंबर-14 बैहना से चार उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया है, जबकि वार्ड नंबर-15 दौंधी से किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed