फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   109 schools of Mandi district selected for STEM pilot project

Mandi News: मंडी जिला के 109 स्कूल स्टेम पायलट प्रोजेक्ट के लिए चयनित

Fri, 12 Sep 2025 07:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 12 Sep 2025 07:56 AM IST
विज्ञापन
109 schools of Mandi district selected for STEM pilot project
मंडी। मंडी जिले के स्कूलों में छठी से 12वीं कक्षा तक पढ़ने वाले बच्चे अब सिंगापुर की तर्ज पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग, रोबोटिक व एआर तकनीक सीखेंगे। जिले के 109 स्कूलों को स्टेम पायलट प्रोजेक्ट के लिए चयनित किया गया है। स्कूलों में बच्चों को इस प्रोजेक्ट के तहत पढ़ाने के लिए 218 शिक्षकों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

स्कूलों में कम उम्र से ही विद्यार्थियों को स्टेम (विज्ञान, प्रोद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) विषयों में रुचि लेने के लिए प्रोत्साहित करने और उनमें तार्किक सोच, सहयोग और जिज्ञासा जैसे महत्वपूर्ण कौशल को बढ़ावा दिया जाएगा। स्टेम पायलट प्रोजेक्ट के तहत स्कूलों में विद्यार्थियों को भविष्य में तकनीकी क्षेत्रों में सफलता के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग, रोबोटिक व एआर तकनीक आदि सिखाए जाएंगे। प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के मकसद से वीरवार को समग्र शिक्षा विभाग की ओर से चयनित स्कूलों में तैनात विज्ञान व गणित के शिक्षकों के लिए स्टेम शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। इन शिक्षकों को स्टेम पीडिया कंपनी से आए मास्टर ट्रेनर कई तरह का प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। इस पायलेट प्रोजेक्ट स्टेम के जिला समन्वयक विजय शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ उच्च शिक्षा उपनिदेशक यशवीर धीमान ने किया। पहले चरण के स्टेम शिक्षा प्रशिक्षण के बाद दूसरे चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इस मौके जिला शिक्षा उपनिदेशक (गुणवत्ता) एवं जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा मीना कुमारी, प्रोजेक्ट हेड देव ऋषि व कमल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed