फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   दस मिनट का रास्ता ही तय किया था कि हादसे ने लील लीं छह जानें

दस मिनट का रास्ता ही तय किया था कि हादसे ने लील लीं छह जानें

Thu, 02 May 2019 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
दस मिनट का रास्ता ही तय किया था कि हादसे ने लील लीं छह जानें
पधर (मंडी)। वीरवार सुबह पधर बल्ह मार्ग पर हादसा क्षेत्र के कई परिवारों को कभी न भूलने वाले गहरे जख्म दे गया है। हादसे की चीखो पुकार सुसंग गांव से लेकर पधर अस्पताल तक गूंजती रही। हर तरफ मातम का माहैैल रहा। आधार कार्ड अपडेट करने के लिए एक साथ चौंतड़ा के लदरूही जाने की योजना सभी ने एक दिन पहले ही बनाई। लाइनों में न खड़ा होना पड़े, इसलिए टैक्सी हायर करके सभी सुबह घर से जल्दी निकले लेकिन अभी महज दस मिनट का रास्ता ही तय किया था कि वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और छह लोगों के जीवन का सफर थम गया। इसमें सतनोग मुहाल के सुसंग और वारला बल्ह गांव के लोग ही सवार थे। हादसे में मृतक रूप लाल और लज्जी देवी पति-पत्नी हैं। यह दंपती अपने पीछे दो बेटे छोड़ गए। मृतका जेठी देवी भी अपने पीछे दो बेटे छोड़ गईं। जोनल अस्पताल मंडी को रेफर की गई सुन्नी देवी (55) पत्नी मोहन सिंह ने भी दम तोड़ दिया। सुन्नी देवी जेठी देवी की सास थीं।
विज्ञापन

कोई तो मुझे मेरे भाई के पास ले चलो
तीनों भाई-बहन और नाना कैसे हैं? वे भी मेरे साथ गाड़ी में बैठे थे? कोई तो बताओ। अनिता पधर अस्पताल में बेहोशी की हालत में चीख-चीख कर सबसे यह पूछ रही थी। अनिता के मां-बाप बीमारी के चलते पहले ही गुजर चुके हैं। वह अपने भाई-बहन शिवानी, उर्मिला और खुशहाल के साथ नाना के पास रह रही थी। लेकिन तीन बहनों और इकलौते भाई के सिर से बचपन में मां-बाप का साया उठ जाने के बाद उनकी जिंदगी का साया बने नाना फीथू राम और बहन शिवानी की सड़क हादसे में मौत हो गई और वह भी हमेशा के लिए बिछड़ गए। तबीयत अधिक बिगड़ने के बाद अनीता और उर्मिला को मंडी जोनल अस्पताल में रेफर कर दिया है। वहीं, अनीता मौजूद तामीरदारों और रिश्तेदारों से अनुरोध कर रही थी कि उसे उसकी दोनों बहनों और भाई के पास ले चलो। अनीता बोलीं, तीनों मुझे छोड़ के तो नहीं चले गए। हादसे में बहन शिवानी की मौके पर मौत से दुखी रिश्तेदार और अनीता की सहेलियां खामोशी की हालत में उसे ढांढस बंधाती रहीं।
विज्ञापन

मशक्कत के बाद निकाले शव
फागणी स्नोहल सड़क हादसे में ढांक से नीचे गिरी मैक्सी जीप के सभी घायलों को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला गया। मृतकों को सड़क तक काफी देर बाद पहुंचाया गया। एसडीएम पधर डॉक्टर विशाल शर्मा ने घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए उपायुक्त मंडी से स्पॉट पर सभी मृतकों का पोस्टमार्टम करवाने का अनुरोध किया। बाद में स्पॉट पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शवों को परिजनों को सौंप दिया। सुन्नी देवी का पोस्टमार्टम जोनल अस्पताल मंडी में करवाया गया। उसके शव को भी परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, विधायक जवाहर ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव जोगिंदर गुलेरिया, पंचायत समिति सदस्य दलीप कुमार, सियुन पंचायत के प्रधान पदम सिंह ठाकुर, उप प्रधान मोहन सिंह ठाकुर, गिरधारी लाल, भड़वाहण पंचायत के प्रधान जितेंद्र कुमार कमांडो, सियुन के पूर्व प्रधान लेख राम ठाकुर ने हादसे पर गहरा दुख प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। एसडीएम पधर डॉक्टर विशाल शर्मा ने मृतकों के परिजनों को राहत राशि और घायलों को फौरी राहत जारी करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed