{"_id":"5b9e833e867a552c9418aa8f","slug":"101537114942-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पधर में बाईपास के निर्माण का विरोध, तबाह होंगे जल स्त्रोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पधर में बाईपास के निर्माण का विरोध, तबाह होंगे जल स्त्रोत
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पधर (मंडी)। एनएचएआई द्वारा मंडी पठानकोट-हाईवे को फोरलेन बनाने के लिए किए जा रहे सर्वे को लेकर पधर क्षेत्र के लोगों ने प्रभावितों की राय के अनुसार सर्वे करने की मांग की है। इस सिलसिले में पधर के राजस्व मुहाल सनेड व सुराहण के लोगों ने रविवार को पंचायत समिति सदस्य दलीप कुमार की अध्यक्षता में बैठक कर चर्चा की।
बैठक में विचार विमर्श करने के बाद प्रभावितों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि पधर में बाईपास का निर्माण क्षेत्र की स्थानीय जनता के लिए किसी भी प्रकार से हितकारी नहीं है। जहां से बाईपास बनना प्रस्तावित है, वहां से ग्राम पंचायत डलाह के सभी गांवों के पीने के पानी सभी स्रोत हैं। बाईपास के निर्माण से लोगों के पानी के जल स्त्रोत पूरी तरह से तबाह हो जाएंगे। लोगों का कहना है कि जो बाईपास जहां से प्रस्तावित है, वह क्षेत्र समतल भूमि से हटकर एकदम से पहाड़ी के पास से होकर गुजरेगा, जिससे इसमें भूस्खलन का खतरा कई गुना अधिक बढ़ जाएगा। बाईपास के लिए जो भूमि अधिग्रहण की जानी है वहां लोगों के पास नाममात्र भूमि है। अधिकांश लोग अपने आशियाने तक सीमित हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह किसी प्रकार से फोरलेन के विरोध में नहीं है। शीघ्रता से निर्माण के पक्षधर हैं और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण मंडी लोकसभा क्षेत्र के सांसद राम स्वरूप शर्मा, द्रंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक जवाहर ठाकुर से मांग करते हैं कि स्थानीय लोगों के हितों और समस्याओं को ध्यान में रखकर ही इस फोरलेन का निर्माण किया जाए। डलाह वार्ड सदस्य वेद रतन, वार्ड सदस्य मधुराणी, रोशन लाल, संतराम, किशोरी लाल, लाल सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।