{"_id":"5b818f7942c7924658644104","slug":"101535217529-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों यात्रियों ने भूखे प्यासे वाहनों में जारी रात, कुल्लू नहीं जा सके वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों यात्रियों ने भूखे प्यासे वाहनों में जारी रात, कुल्लू नहीं जा सके वाहन
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
amar ujala
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगवाईं (मंडी)। मनाली-चंडीगढ़ एनएच के करीब 13 घंटे बंद रहने से सबसे ज्यादा दिक्कत यात्रियों को झेलनी पड़ी। भूखे प्यासे वाहनों में ही रात गुजारने को विवश हुए। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों को हुई। आसपास कोई दुकान-ढाबा नहीं होने से खाने-पीने का सामान भी नहीं मिल पाया। कुछ यात्री कई किलोमीटर दूर चलकर ढाबों तक पहुंचे लेकिन बच्चे, महिलाएं वाहनों में ही पड़े रहे। हजारों की संख्या में यात्री फंस गए। शुक्रवार रात करीब 11 बजे बनाला के पास पहाड़ी दरकने से एनएच पर चट्टानें आने से मार्ग बंद हो गया। कुल्लू-मनाली की ओर से वाहनों को वाया बजौरा भेजा लेकिन मंडी से कुल्लू-मनाली जाने वाले वाहनों के पहिये थम गए। रात को ही मंडी से औट तक वाहनों की कतारें लग गईं। मनाली की ओर एक भी वाहन नहीं जा सका। मंडी में ही सभी वाहनों को रोक दिया गया। इससे मंडी में भी जाम की स्थिति बन गई। यहां भी कई सैलानियों को जूझते हुए देखा गया। स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चे और नौकरी पेशा कर्मचारी अपने-अपने कार्यालय में समय से नहीं पहुंच सके। वाहनों की लंबी-लंबी कतारें मंडी से औट तक लगने से इस क्षेत्र के बीच के गांव के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रोजमर्रा के उत्पाद भी देरी से पहुंचे।
...
जान जोखिम में डाल कर पार किया बनाला
कई राहगीरों ने जान जोखिम में डालकर बनाला को पार किया। पुलिस के मना करने के बावजूद लोग नहीं माने। मरीजों को भी अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत पेश आई। रोगियों को स्ट्रेचर पर आर पार किया गया। प्रशासन ने भूस्खलन वाले स्थान पर पुलिस बल तैनात कर रखा है जो स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
...
जान जोखिम में डाल कर पार किया बनाला
कई राहगीरों ने जान जोखिम में डालकर बनाला को पार किया। पुलिस के मना करने के बावजूद लोग नहीं माने। मरीजों को भी अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत पेश आई। रोगियों को स्ट्रेचर पर आर पार किया गया। प्रशासन ने भूस्खलन वाले स्थान पर पुलिस बल तैनात कर रखा है जो स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन