{"_id":"5b14230c4f1c1bb16e8b60b4","slug":"101528046348-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेरचौक में बांसुरी के सुरों में सत्यम शिवम सुंदरम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेरचौक में बांसुरी के सुरों में सत्यम शिवम सुंदरम
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरचौक (मंडी)। स्थानीय व्यापार मंडल के सौजन्य से शनिवार शाम को निजी रिसोर्ट नेरचौक में सांस्कृतिक संध्या का शानदार आयोजन किया गया। इसमें पटियाला के मशहूर अंतरराष्ट्रीय बांसुरी वादक मुजतफा हुसैन ने अपनी बांसुरी की धुनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, इस संध्या में स्थानीय गजल गायक कुलदीप कुमार और सुंदरनगर के कत्थक नृतक दिनेश गुप्ता तथा विकास ने भी अपनी कला का बखूबी प्रदर्शन किया। विकास ने इंडियन आइडल कंपीटीशन में प्रवेश प्राप्त किया है और शीघ्र ही वह सोनी टीवी पर दिखाई देंगे। इस कार्यक्रम में बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत कथक नृत्य से हुई। इसके बाद गजल गायक कुलदीप कुमार ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य कलाकार मुजतफा हुसैन ने अपनी बांसुरी की धुनों के माध्यम से ..अल्लाह तेरो नाम, ईश्वर तेरो नाम.. भजन सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। उन्होंने इसके बाद सत्यम शिवम सुंदरम, कल हो न हो गानों की धुनों को अपनी बांसुरी की सुरीली आवाज में सुनाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। सांस्कृतिक संध्या में विशेष अतिथि के रूप में बल्ह के एसडीएम किशोरी लाल, खंड विकास अधिकारी बशीर खान और भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमपाल राणा भी उपस्थित हुए। इसके अलावा कार्यक्रम के आयोजक और व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोविंद ठाकुर, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष अमृतपाल सिंह तथा शक्ति सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन