फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सीमेंट कारखाने के प्रस्तावित खनन क्षेत्र से धारा-4 हटाये सरकार

सीमेंट कारखाने के प्रस्तावित खनन क्षेत्र से धारा-4 हटाये सरकार

Mon, 15 Jan 2018 10:09 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
सीमेंट कारखाने के प्रस्तावित खनन क्षेत्र से धारा-4 हटाये सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर में प्रस्तावित सीमेंट कारखाने के खनन क्षेत्र केरन, मुलख मैदान, बगैण, खमारडा, सुसण, ज्वाला और नागबाबा के ग्रामीणों ने सोमवार को विधायक राकेश जम्वाल को ज्ञापन सौंप दस साल पहले उनके क्षेत्र में लगाई गई भू-अधिग्रहण अधिनियम की धारा-4 को निरस्त करने की मांग की है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि एक दशक बीतने के बाद भी उनकी भूमि का अधिग्रहण नहीं किया गया है। धारा-4 लागू होने के कारण उनके क्षेत्र में विकास के कार्य भी ठप हो कर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि एक दशक में परिवार के सदस्यों की संख्या बढ़ने के कारण नए निर्माण की आवश्यकता पड़ रही है। अपनी पुश्तैनी जमीन होते हुए भी वह उसको लेकर न तो कोई खरीद-फरोख्त कर पा रहे हैं और न स्वरोजगार के लिए कोई लघु उद्योग स्थापित कर पा रहे हैं। अगर हम उसमें कोई काम अथवा निर्माण करते हैं तो धारा-4 का हवाला देते हुए प्रशासन उन्हें इससे बेदखल कर देता है। इससे ग्रामीणों को लाखों रुपयों का नुकसान सहना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल ग्रामीण डीसी कौंडल, भूपेंद्र ठाकुर, देशराज पराशर, गोविंद वर्मा, बिशन चंद, अभिषेक सेन और देवी सिंह ने बताया कि पूर्व सरकार के समय में भी उन्होंने धारा-4 को हटाने के लिए कई बार सरकार से मांग की, लेकिन हर बार उनकी बजाए कंपनी की ही सुनवाई की गई। उन्होंने विधायक से तुरंत इस धारा को हटाने की मांग की है। विधायक राकेश जम्वाल ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि वह इसके बारे में सरकार के समक्ष मामला उठा कर इसके निदान के बारे में चर्चा करेंगे जिससे क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed