{"_id":"5a427e104f1c1b10788b50e2","slug":"101514307088-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपीएस स्कूल में वार्षिक समारोह की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपीएस स्कूल में वार्षिक समारोह की रही धूम
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट (मंडी)। एसपीएस इंटरनेशनल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अनंतनगर तत्ताहर में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं प्रदेश किक बॉक्सिंग और व्यावसायिक कुश्ती संघ के अध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा रहे।
मुख्य अतिथि के स्कूल आगमन पर स्कूल के प्रबंधक सुरेंद्र राणा, प्रधानाचार्य पीसी ठाकुर एवं समस्त अध्यापकों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और स्कूल की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेलकूद संबंधित गतिविधियों का विवरण दिया। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मुख्यातिथि ने मेधावियों अमन, तमन्ना, प्रिया, पल्लवी, अभिषेक, मुस्कान, आकांक्षा, दीपाली, अंजलि, दीक्षा, आंचल, दीक्षा, आंचल, संयम गुप्ता, मानसी, अंकिता, कुणाल, अभय भारद्वाज, निशांत, आदि को नवाजा गया। स्कूल के प्रबंधक सुरेंद्र राणा ने उपस्थित अभिभावकों और मेहमानों को उनके समारोह में आने पर आभार जताया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रकाश जम्वाल, सचिव हेमराज राणा और स्कूल मीडिया प्रभारी नेकराम और डिंपल ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।