{"_id":"5a3677594f1c1bce408bd945","slug":"101513518937-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं पूजा पाठ तो कहीं परिवार के साथ गुजारा दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं पूजा पाठ तो कहीं परिवार के साथ गुजारा दिन
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
मंडी। चुनावी नतीजों से पहले जिला मंडी के नेताओं के चेहरों पर काफी बेचैनी दिखी। सुबह मंदिरों में पूजा अर्चना करने के बाद दिन बिताने के लिए किसी ने परिवार का सहारा लिया तो किसी ने अपने आपको घर के कामों में व्यस्त रखा। कोई टेेंशन भगाने के लिए योग का सहारा लेता रहा। जादू टोटके को भी नहीं छोड़ा।
द्रंग से कांग्रेस प्रत्याशी एवं स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने अपना पूरा दिन अपने परिजनों के साथ बिताया। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ धूप सेंकने का आनंद लिया। इस दौरान वह परिवार से चुनावी नतीजों के बारे में भी मंथन करते नजर आए। पंडित सुखराम परिवार के कब्जे में रही मंडी सदर की सीट इस मर्तबा काफी हॉट है। भाजपा में शामिल कांग्रेस के मंत्री रहे अनिल शर्मा और परिवार के लिए चुनाव परिणाम काफी मायने रखते हैं। इस बार उन्होंने सबसे पहले सुबह उठकर पूजा अर्चना के बाद अपने निर्माणाधीन घर का जायजा लिया और पूरा दिन यहीं पर बिताया।
सराज से भाजपा प्रत्याशी जयराम ठाकुर ने चुनाव नतीजों से एक दिन पहले कांगड़ा के नगरोटा बगवां में माता चामुंडा के दरबार शीश नवाया और माता से आशीर्वाद लिया। सोमवार को वह कुलदेवी बगलामुखी के दर्शन करने के बाद सीधा चुनाव परिणाम सुनने के लिए लंबाथाच की ओर रुख करेंगे। धर्मपुर के विधायक ठाकुर महेंद्र सिंह ने घर पर बेटे रजत ठाकुर के जन्मदिन को परिवार संग मनाया। इस बाद उन्होंने अपनी लगातार सातवीं जीत को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ मतों की गिनती को लेकर भी चर्चा की। सुंदरनगर से कांग्रेस प्रत्याशी और सीपीएस सोहनलाल ठाकुर अपने घर पर ही मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ गुनगुनी धूप का आनंद लिया। करसोग से कांग्रेस प्रत्याशी एवं सीपीएस मनसा राम ने दिनभर अपने पेट्रोलपंप का जायजा लिया। बल्ह से कांग्रेस नेता एवं मंत्री प्रकाश चौधरी दिनभर घर पर ही दिखे। घर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मतगणना के बारे में मंथन किया। जोगिंद्रनगर से भाजपा प्रत्याशी गुलाब सिंह ठाकुर ने सुबह उठकर पूजा पाठ किया और बाद में उन्होंने योग किया। इसके बाद घर पर ही उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव परिणामों पर चर्चा की और दिनभर धूप का आनंद लिया। उधर, जोगिंद्रनगर से ही आजाद प्रत्याशी एवं समाजसेवी प्रकाश राणा ने अपने गोलवां स्थित घर पर वर्करों के साथ ही पूरा दिन गुजारा।