{"_id":"5a1576bd4f1c1b72548bebcb","slug":"101511356093-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 दिसंबर तक पात्र विद्यार्थी करें छात्रवृत्ति के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 दिसंबर तक पात्र विद्यार्थी करें छात्रवृत्ति के लिए आवेदन
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
online app
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। छात्रवृत्ति के लिए कम आवेदन की गाज अब स्कूल मुखिया पर गिरेगी। पात्र विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप से वंचित रखने पर स्कूल के हेड पर नियमानुसार कार्रवाई हो सकती है। यह फरमान जारी करते हुए उच्च शिक्षा उपनिदेशक ने 16 दिसंबर तक सभी पात्र विद्यार्थियों को आवेदन करने के लिए कहा है। छात्रवृत्ति आवेदन की ऑनलाइन अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी थी। लेकिन, वंचित रहे छात्र-छात्राओं के लिए राहत प्रदान करते हुए विभाग ने छात्रवृत्ति की ऑनलाइन वेबसाइट दोबारा खोल दी है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक अशोक शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जो भी छात्र-छात्रा छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से वंचित रह गए हैं, वह 16 दिसंबर तक विभाग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते है। यदि कोई भी विद्यार्थी आवेदन करने से वंचित रह जाता है तो संबंधित स्कूल के प्रभारी जिम्मेदार होंगे। इसके अतिरिक्त सभी स्कूलों के विद्यार्थी 16 दिसंबर तक ही आवेदन करना सुनिश्चित करें। इसके बाद कोई भी आवेदन मान्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आवेदन करने से वंचित रह चुके विद्यार्थियों की इस छात्रवृत्ति आवेदन के लिए स्कूल के सभी अध्यापकों का योगदान सराहनीय रहेगा, ताकि कोई भी विद्यार्थी आवेदन करने से छूट न जाए।
छात्रवृत्ति योजना में शामिल हैं विभिन्न योजनाएं
इस छात्रवृत्ति योजना मेें महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना, डा. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना, स्वामी विवेकानंद ठाकुर सेन नेगी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना, इंदिरा गांधी आईआरडीपी छात्रवृत्ति योजना, माध्यमिक शिक्षा के लिए अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी छात्रों के लिए, पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति व अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना शामिल है।