फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   नोटबंदी, जीएसटी से बिगड़ी देश की अर्थव्यवस्था

नोटबंदी, जीएसटी से बिगड़ी देश की अर्थव्यवस्था

Sun, 29 Oct 2017 11:10 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
नोटबंदी, जीएसटी से बिगड़ी देश की अर्थव्यवस्था
मंडी। नोटबंदी और जीएसटी से देश की पूरी अर्थव्यवस्था लड़खड़ा गई है। केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों ने देश की जनता पर महंगाई का बोझ डाल दिया है। यह बात कांग्रेस कार्यालय मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं मंडी सदर के प्रभारी आफताब अहमद ने कही। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जनता से किए अपने वादों को पूरा नहीं किया है। प्रधानमंत्री ने देश की जनता से विदेशों से कालाधन लाने, किसानों का कर्ज माफ करने, युवाओं को रोजगार देने, हर भारतीय के खाते में 15-15 लाख डालने का वादा किया था लेकिन, यह सरकार हर मोर्च पर फेल रही है। नोटबंदी के दौरान केंद्र सरकार ने नई करंसी छपवाने के लिए 21 हजार करोड़ रुपये व्यर्थ ही खर्च कर दिए। इस दौरान 150 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। जीएटी से व्यापारी वर्ग को आर्थिक हानि हो रही है। जनता के सिर पर भारी कर लाद दिया गया है। इतिहास में पहली बार इतना अधिक कर जनता से वसूला जा रहा है। इस बार प्रदेश की जनता भाजपा की इन गलत नीतियों का मुंहतोड़ जवाब देगी और प्रदेश में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनाएगी। उनके साथ जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, कालका के पूर्व विधायक सतविंद्र सिंह और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed