{"_id":"67e9345a2862f5508902ef79","slug":"100th-bhandara-in-baba-kamalahiya-temple-mandi-news-c-90-1-ssml1045-151984-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बाबा कमलाहिया मंदिर में 100वां भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बाबा कमलाहिया मंदिर में 100वां भंडारा
विज्ञापन
बाबा कमलाहिया मंदिर में हवन में पूर्णाहुति डालते विधायक चंद्रशेखर व अन्य। स्त्रोत- जागरूक पाठक
धर्मपुर (मंडी)। प्राचीन बाबा कमलाहिया मंदिर में आने वाले श्रद्धालु कभी पानी के लिए भी तरसते थे, लेकिन अब मंदिर परिसर में आने वाला कोई भी श्रद्धालु खाली पेट नहीं लौटता। बीते दो वर्षों से मंदिर परिसर में स्थानीय विधायक चंद्रशेखर के प्रयासों से भंडारे की मुहिम शुरू की। चैत्र नवरात्र के शुभारंभ पर रविवार को 100वां भंडारा लगाया गया। इसमें खुद विधायक चंद्रशेखर विशेष रूप से मौजूद रहे।
उन्होंने यहां नवरात्र पर हुए हवन यज्ञ में भाग लिया और पूर्णाहुति डाली। वर्ष 2023 में जब चंद्रशेखर यहां जातर लेकर आए थे तो उसी दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों के सहयोग से यहां पर भंडारे को शुरू करने का एलान किया था। इसके लिए बाकायदा एक कमेटी का गठन किया। अब यह कमेटी हर रविवार और विशेष अवसरों पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन करती है।
विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि बाबा कमलाहिया मंदिर में सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मंदिर आई श्रद्धालु सपना ठाकुर ने बताया कि मंदिर सड़क से काफी दूर है। मंदिर परिसर के पास दुकानों की कोई सुविधा नहीं है। भंडारा शुरू होने से यहां सुविधा मिल रही है। संवाद