{"_id":"6a5f7c6db477bbc98c099501","slug":"10000-cusecs-of-additional-water-will-be-released-from-pandoh-dam-mandi-news-c-90-1-mnd1015-205892-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पंडोह बांध से 10,000 क्यूसिक अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पंडोह बांध से 10,000 क्यूसिक अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह(मंडी)। लगातार बारिश के कारण पंडोह बांध के जलाशय में पानी की आवक बढ़ रही है। इसे देखते हुए बीबीएमबी पंडोह प्रबंधन ने ब्यास नदी में करीब 10,000 क्यूसिक अतिरिक्त पानी छोड़ने का निर्णय लिया है, जिससे नदी का कुल जल प्रवाह लगभग 26,000 क्यूसिक हो जाएगा।
बीबीएमबी के अधिशासी अभियंता चंद्र मणि शर्मा ने बताया कि जलाशय की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर स्पिलवे गेटों से भी अतिरिक्त पानी छोड़ा जा सकता है, जिससे नदी का जलस्तर बढ़ सकता है। प्रशासन और बीबीएमबी ने नदी किनारे रहने वाले लोगों, पर्यटकों और श्रमिकों से सतर्क रहने की अपील की है। होटल, गेस्ट हाउस, होमस्टे और टैक्सी संचालकों को भी पर्यटकों को नदी किनारों से दूर रहने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की गई है।