फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   100 grams of chitta recovered from three youths from Punjab staying in a hotel

Mandi News: होटल में ठहरे पंजाब के तीन युवकों से 100 ग्राम चिट्टा बरामद

Sun, 31 Aug 2025 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
100 grams of chitta recovered from three youths from Punjab staying in a hotel
मंडी। जिला मंडी में प्राकृतिक आपदा के बीच पंजाब के चिट्टा तस्कर फिर से सक्रिय हो गए हैं। सदर पुलिस थाना की टीम ने शनिवार देररात शहर से सटे सॉली खड्ड के एक होटल में ठहरे तीन युवकों से 100 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इन आरोपियों में एक नाबालिग है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पंजाब के तरनतारण से चिट्टा लाए थे। यहां डील करने की तैयारी थी। इसी बीच सदर पुलिस थाना को गुप्त सूचना मिली कि उक्त होटल में आरोपी ठहरे हैं।
विज्ञापन

सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों से 100 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपियों की पहचान तरनतारन जिले के खंडूर साहिब के गांव बरवाल निवासी आकाशदीप और मोगा जिले की बागापुराना तहसील के गांव थाड़ीवाला निवासी प्रकट सिंह के रूप में हुई है। तीसरा आरोपी नाबालिग है। सदर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर रविवार को सभी को कोर्ट में पेश किया गया। दो आरोपियों को तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है जबकि नाबालिग को बाल सुधार केंद्र ऊना भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस जिले में नशे की रोकथाम को लेकर गंभीर है। आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


इस साल की सबसे बड़ी खेप पकड़ी
सदर पुलिस थाना ने इस साल की यह सबसे बड़ी नशे की खेप पकड़ी है। आरोपी गाड़ी के माध्यम से मंडी पहुंचे थे। इससे पहले भी पंजाब के चिट्टा तस्कर जिले में पकड़े गए हैं। रिमांड के दौरान आरोपी कई खुलासे कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
कई दिनों से पुलिस अलर्ट
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस कुछ दिनों से अलर्ट पर थी। अब रिमांड के दौरान पता लगाया जाएगा कि आरोपी मंडी में किसे-किसे चिट्टा बेचना चाहते थे। पंजाब में किससे खरीदकर लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed