{"_id":"66fd406f2d0f2ccf1f00f62f","slug":"mandi-news-a-female-leopard-got-trapped-in-the-net-the-forest-department-left-it-in-the-forest-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi Leopard Rescue: मंडी के उरला में जाल में फंस गई मादा तेंदुआ, वन विभाग ने जंगल में छोड़ी; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi Leopard Rescue: मंडी के उरला में जाल में फंस गई मादा तेंदुआ, वन विभाग ने जंगल में छोड़ी; जानें पूरा मामला
Thu, 03 Oct 2024 03:25 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 03 Oct 2024 03:25 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के सझेड़ गांव में एक मादा तेंदुआ बिछाए गए जाल में फंस गई। यह जाल लोगों ने अपने खेतों की तरफ आने वाले जंगली जानवरों के लिए लगाया था लेकिन इसमें पिछले कल एक मादा तेंदुआ फंस गई।
विज्ञापन
मादा तेंदुआ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वन मंडल जोगिंद्रनगर के तहत आने वाली फॉरेस्ट रेंज उरला के सझेड़ गांव में एक मादा तेंदुआ बिछाए गए जाल में फंस गई। सझेड़ गांव ग्राम पंचायत नौहली के तहत आता है। घटना मंगलवार एक अक्तूबर की है। मिली जानकारी के अनुसार यह जाल लोगों ने अपने खेतों की तरफ आने वाले जंगली जानवरों के लिए लगाया था लेकिन इसमें पिछले कल एक मादा तेंदुआ फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने इसकी सूचना आरओ उरला शिवम रत्न को दी। शिवम रत्न सीनियर वेटनरी ऑफिसर दीपक वर्मा, रिटायर्ड प्रोफेसर राजेंद्र किश्तवारिया, बीओ कमल किशोर, फारेस्ट गार्ड नरेश कुमार, राम कृष्ण और चौकीदार दुर्गा दास के साथ शाम करीब 4 बजे मौके पर पहुंचे। ट्रेंकुलाइज्र गन की मदद से मादा तेंदुआ को बेहोश किया गया और उसके बाद इसे सड़क किनारे लाकर पूरा मेडिकल परीक्षण किया गया तथा फर्स्ट एड दी गई।
विज्ञापन
स्वास्थ्य जांच में यह मादा तेंदुआ पूरी तरह से ठीक पाई गई। लगाए गए जाल से मादा तेंदुआ के शरीर पर कोई जख्म नहीं हुआ था सिर्फ चमड़ी पर ही निशान पड़े थे। इसके बाद इस मादा तेंदुओं को रात 9 बजे सुनसान जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। डीएफओ जोगिंद्रनगर कमल भारती ने इसकी पुष्टि की है।