फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi Himachal Three Youth filled their vehicle with diesel at the fuel station and then sped away

हिमाचल प्रदेश: काले रंग की हरियाणा नंबर की थार, पेट्रोल पंप पर फर्जी ट्रांजेक्शन दिखाकर तीन युवक हुए फरार

Tue, 23 Dec 2025 07:25 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 23 Dec 2025 07:25 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में थार गाड़ी में आए तीन युवकों ने पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाया और फर्जी ट्रांजेक्शन करके मौके से फरार हो गए। विस्तार से जानें क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन
Mandi Himachal Three Youth filled their vehicle with diesel at the fuel station and then sped away
जब्त की गई थार गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर थार में आए तीन युवकों ने पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाया और फर्जी ट्रांजेक्शन दिखाकर मौके से फरार हो गए। लेकिन पेट्रोल पंप के कर्मचारियों की सूझबूझ और पंडोह पुलिस चौकी की मुस्तैदी से एक युवक को पकड़ लिया गया है जबकि दो अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। मामला मंडी जिला के नगवाईं स्थित एक पेट्रोल पंप का है।

विज्ञापन


मंगलवार शाम करीब पौने चार बजे एक थार नंबर एचआर 51 सीयू 6812 चंडीगढ़ की तरफ से आकर पेट्रोल पंप पर रुकी। यहां थार में सवार युवकों ने 3510 रुपये का डीजल भरवाया और फर्जी ट्रांजेक्शन दिखाकर तुरंत ही मौके से कुल्लू की तरफ फरार हो गए। कुल्लू की तरफ जाने का मकसद चकमा देना ही था क्योंकि आगे जाकर इन्होंने वापस यू-टर्न ले लिया और चंडीगढ़ की तरफ जाने लगे। पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने फर्जी ट्रांजेक्शन भांपते ही मालिक को सूचित करके बाइक पर इनका पीछा शुरू कर दिया। इनके यू-टर्न की मालिक को जानकारी दी। उन्होंने औट पुलिस थाना की टीम को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन

पुलिस ने आगे नाका लगा रखा था, लेकिन यह शातिर उसे तोड़कर वहां से आगे भाग निकले। आगे पंडोह पुलिस चौकी की टीम को सूचित किया गया। पंडोह पुलिस चौकी की टीम ने कैंची मोड़ के पास नाका लगा दिया था। पुलिस का दूसरा नाका देख शातिरों ने गाड़ी को दरिया वाले रास्ते की तरफ मोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दो शातिर अपने एक साथी को गाड़ी के पास छोड़कर वहां से भाग निकले। पुलिस टीम ने गाड़ी के पास पहुंचकर एक युवक को हिरासत में ले लिया है जबकि बाकी दो की तलाश जारी है। गाड़ी का मालिक भी कोई और है जो इस वक्त यूपी में ही है।

बताया जा रहा है कि इन आरोपियों से भी पुलिस ने संपर्क कर लिया है और वे बार-बार मौके पर आने की बात कह रहे हैं। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed