फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi Flood Dharampur suffers loss of Rs 10 crore HRTC suffers loss of Rs 6 crore

Mandi Flood: धर्मपुर को 10 करोड़ का नुकसान, HRTC को छह करोड़ की चपत, डिप्टी सीएम ने की राहत कार्यों की समीक्षा

Tue, 16 Sep 2025 07:49 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 16 Sep 2025 07:49 PM IST
सार

Mandi Flood: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस बाढ़ एवं भारी बारिश से धर्मपुर में शुरुआती आंकड़ों के अनुसार लगभग 10 करोड़ रुपये का नुकसान सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Mandi Flood Dharampur suffers loss of Rs 10 crore HRTC suffers loss of Rs 6 crore
नुकसान का जायजा लेते उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायक व अन्य। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने धर्मपुर में सोन खड्ड में आई बाढ़ के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने के उपरांत धर्मपुर में स्थानीय प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस बाढ़ एवं भारी बारिश से धर्मपुर में शुरुआती आंकड़ों के अनुसार लगभग 10 करोड़ रुपये का नुकसान सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को हुआ है। हिमाचल पथ परिवहन निगम को ही आरंभिक तौर पर लगभग छह करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है।

विज्ञापन


निगम की 20 बसें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिनमें 18 धर्मपुर डिपो तथा एक-एक सरकाघाट व बिलासपुर डिपो की बस शामिल है। बस अड्डे को भी भारी नुकसान हुआ है। हालांकि निगम का स्टाफ सुरक्षित है। जल शक्ति विभाग की कई योजनाओं को भी नुकसान पहुंचा है। खंड विकास कार्यालय के सभी कंप्यूटर, रिकॉर्ड और फर्नीचर इत्यादि को भारी नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त सड़कों, बिजली बोर्ड सहित अन्य सार्वजनिक संपत्ति व लोगों की निजी संपत्ति को भारी क्षति पहुंची है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को एक सप्ताह में सभी बस योग्य सड़कें खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली आपूर्ति भी शीघ्र पूर्ण रूप से बहाल करने को कहा। जो बसें बस अड्डे से बाहर अन्य जगहों पर थी, उनके माध्यम से मुख्य सड़क मार्गों पर परिवहन सेवाएं बहाल की जाएंगी। इसके लिए उन्होंने परिवहन निगम के अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। इससे पूर्व उन्होंने धर्मपुर बस अड्डे सहित बाजार में हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित लोगों से भी संवाद किया और प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

जालंधर-मंडी एनएच के मुद्दे को केंद्र के समक्ष उठाएगी सरकार : मुकेश
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मंडी-जालंधर राष्ट्रीय उच्चमार्ग का निर्माण केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधीन किया जा रहा है। इस कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करनी होगी। यहां से गुजरने वाले लगभग 46 किलोमीटर के राजमार्ग के हिस्से में कब तक कार्य पूरा होगा और इसकी गति तथा गुणवत्ता कैसी रहेगी, इस बारे में भी संबंधित एजेंसियों से ठोस आश्वासन मिलने पर ही यहां कार्य आगे बढ़ाया जा सकेगा। प्रदेश सरकार उचित आश्वासन मिलने तक इस यूनिट के अधीन कार्य बंद रखने पर भी विचार कर रही है। इस बारे में पत्राचार भी संबंधित अधिकारियों के माध्यम से किया जा रहा है।

मुकेश ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश से सोन खड्ड में आई बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से राहत एवं बहाली कार्यों की जानकारी प्राप्त की और सभी प्रभावितों को त्वरित राहत पहुंचाने के मौके पर ही निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के मामले को स्थानीय विधायक ने कई बार उठाया और निर्माण कार्य सही न होने के बारे में शिकायत भी संबंधित एजेंसियों से की है। विधानसभा सत्र के दौरान भी इस विषय पर चर्चा हुई है। चूंकि यह मामला केंद्र सरकार से जुड़ा है और प्रदेश सरकार ने इस बारे में उच्च स्तर पर केंद्र से मुद्दा उठाया है। इस मौके पर विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि उन्होंने कहा कि दो लिखित आश्वासन एवं अन्य वायदों के बाद ही अपना अनशन स्थगित किया है। हालांकि इस समस्या का स्थायी समाधान होने तक उनका यह संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने अनशन के दौरान मिले अपार जनसमर्थन एवं सहयोग के लिए सभी का आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, उप मंडलाधिकारी (ना.) सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed