फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   lobbying against candidature of virbhadra singh as himachal pradesh chief minister

हिमाचल में वीरभद्र सिंह को मुख्यमंत्री बनाने का विरोध

Fri, 21 Dec 2012 11:45 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 21 Dec 2012 11:45 AM IST
विज्ञापन
lobbying against candidature of virbhadra singh as himachal pradesh chief minister

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष वीरभद्र सिंह के मुख्यमंत्री पद की दावेदारी का पार्टी के भीतर ही विरोध होने लगा है। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक केंद्रीय वाणिज्य मंत्री और हिमाचल के दिगग्गज कांग्रेसी नेता आनंद शर्मा वीरभद्र सिंह को मुख्यमंत्री बनाए जाने के खिलाफ हैं।

विज्ञापन


पार्टी के भीतर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर कौल सिंह और आशा कुमारी के नेतृत्व में जीत कर आए 20 विधायकों का एक गुट भी वीरभद्र के खिलाफ सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ठाकुर कौल सिंह को ही हटाकर वीरभद्र सिंह को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।

इस गुट का कहना है कि वीरभद्र सिंह के पास केवल 16 विधायकों का ही समर्थन है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र में जिन उम्मीदवार को खुद कहकर टिकट दिलाया था, उनमें से अधिकांश चुनाव हार गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरभद्र से नाराज गुट का ये भी कहना है कि उन्होंने जिन-जिन सीटों पर कांग्रेस का प्रचार किया, उनमें से अधिकांश पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।

नाराज गुट ने कहा है कि वे इन तथ्यों का पार्टी आलाकमान के सामने उठाएंगे और वीरभद्र को मुख्यमंत्री बनाए जाने का विरोध करेंगे।  

वहीं, गुरुवार को चुनाव रुझानों के बाद वीरभद्र सिंह ने कहा था कि मुझे पार्टी को सत्ता में लाने का काम सौंपा गया था, जिसे मैने पूरा कर दिया। अब हमारी राष्ट्रीय नेता (सोनिया गांधी) को तय करना है कि प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा।


इसके साथ ही वह यह भी कहने से नहीं चूके कि कांग्रेस हाईकमान किसी बाहरी व्यक्ति को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगा।

वीरभद्र सिंह चुनाव प्रचार के समय कांग्रेस द्वारा घोषित मुख्यमंत्री पद के दावेदार भले ही न रहे हों, लेकिन पूरा चुनाव उनके नेतृत्व में ही लड़ा व जीता गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed