फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Launch of 'Mukhyamantri Sukhi Parivar Yojana' postponed; beneficiaries will have to wait—find out the reason.

हिमाचल: मुख्यमंत्री सुखी परिवार योजना की 2 अक्तूबर को लॉन्चिंग टली, लाभार्थियों को करना होगा इंतजार

Tue, 29 Sep 2026 06:30 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Sep 2026 06:30 AM IST
सार

मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत प्रदेश के गरीब और अतिनिर्धन परिवारों को दोहरी आर्थिक राहत देने की तैयारी है। योजना में पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की वित्तीय सहायता देने के साथ गरीब परिवारों को 300 यूनिट तक निशुल्क बिजली उपलब्ध कराने की योजना शामिल की गई है। 

विज्ञापन
Launch of 'Mukhyamantri Sukhi Parivar Yojana' postponed; beneficiaries will have to wait—find out the reason.
मुख्यमंत्री सुखी परिवार योजना की लॉन्चिंग टली। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना की 2 अक्तूबर को गांधी जयंती पर सोलन शहर में प्रस्तावित लॉन्चिंग टल गई है। अब योजना के शुभारंभ के लिए नई तारीख तय की जाएगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के हाथों योजना का शुभारंभ करवाने की तैयारी है। कार्यक्रम को लेकर पार्टी और सरकार स्तर पर जल्द नई तारीख तय की जा सकती है। मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत प्रदेश के गरीब और अतिनिर्धन परिवारों को दोहरी आर्थिक राहत देने की तैयारी है। योजना में पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की वित्तीय सहायता देने के साथ गरीब परिवारों को 300 यूनिट तक निशुल्क बिजली उपलब्ध कराने की योजना शामिल की गई है। 

विज्ञापन

सर्वे में करीब 1.80 लाख गरीब परिवारों का हुआ चयन
ग्रामीण विकास विभाग की ओर से पंचायत स्तर पर किए गए सर्वे में करीब 1.80 लाख आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को 300 यूनिट निशुल्क बिजली के लिए चिह्नित किया गया है। वहीं, योजना के तहत करीब 2.50 लाख महिलाओं को 1500 रुपये मासिक सहायता दिए जाने की तैयारी है। इनमें बड़ी संख्या उन परिवारों की है, जिन्हें अब तक किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है। सरकार ने पात्र परिवारों के सर्वे और आंकड़ों के एकीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पात्र परिवारों को बिजली बिल में राहत देने की व्यवस्था की जाएगी
योजना के तहत महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में सहायता राशि सीधे भेजने और पात्र परिवारों को बिजली बिल में राहत देने की व्यवस्था की जाएगी। कांग्रेस की चुनावी गारंटियों में शामिल 300 यूनिट निशुल्क बिजली और महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की घोषणाओं को इस योजना के माध्यम से एक साथ लागू करने की तैयारी है। अब योजना की लॉन्चिंग की नई तारीख का इंतजार है। उधर, ग्रामीण विकास और पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि जल्द ही योजना का शुभारंभ करने की नई तारीख को तय किया जाएगा। विभाग ने पात्र परिवारों को लाभ देने के लिए चयनित कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed