फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   zila parishad member will be elected in 45 panchayats in lahaul-spiti,BDC, Pradhan and Ward members will be elected in 32 panchayats of the district, Panchayat elections to be held in September with a delay of three months

लाहौल-स्पीति में 45 पंचायतों में होगा जिप सदस्य का चुनाव

Tue, 31 Aug 2021 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
zila parishad member will be elected in 45 panchayats in lahaul-spiti,BDC, Pradhan and Ward members will be elected in 32 panchayats of the district, Panchayat elections to be held in September with a delay of three months
कुल्लू। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में पंचायत चुनावों का बिगुल बज गया है। आचार संहिता के साथ लाहौल में विकास कार्य भी पूरी तरह से थम गए हैं। एक महीने से भी अधिक समय तक कोई भी निर्माण कार्य नहीं हो सकेगा। हालांकि तय समय के अनुसार लाहौल की 32 पंचायतों में जिला परिषद के साथ बीडीसी, प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्यों के लिए मतदान होगा। स्पीति घाटी की मात्र 13 पंचायतों में जिला परिषद के तीन वार्डों लोसर, काजा व पिन वैली वार्ड में मतदान होगा। लाहौल के सात वार्डों त्रिलोकनाथ, उदयपुर, जाहलमा, केलांग, वारपा, सिस्सू तथा केलांग में जिप सदस्यों के लिए वोटिंग होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को प्रदेश के सभी जनजातीय इलाकों में होने वाले पंचायती राज चुनावों की घोषणा कर दी है। वहीं लाहौल-स्पीति जिला में पंचायती राज चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हालांकि लाहौल-स्पीति में जिला परिषद के चुनावों को लेकर पहले से ही राजनीतिक माहौल गरम है। यहां के दस जिप सदस्यों के लिए अधिकतर वार्डों से भाजपा व कांग्रेस ने अपने समर्थित उम्मीदवारों को पहले ही फाइनल कर दिया है। मंडी लोक सभा उपचुनावों के बीच हो रहे पंचायत चुनाव राजनीतिक तौर पर भाजपा व कांग्रेस के लिए एक चुनौती हैं। सत्ताधारी भाजपा को पंचायत चुनावों में जहां बेहतर परिणाम देने का दबाव होगा वहीं कांग्रेस की राह भी आसान नहीं है। लाहौल-स्पीति के विधायक एवं मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि भाजपा पंचायती राज चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार है। भाजपा जिला परिषद के साथ बीडीसी व प्रधान पदों पर जीत हासिल करेगी। पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष रवि ठाकुर ने कहा कि लाहौल में पंचायत चुनावों को देरी से करवाया जा रहा है। फिर भी कांग्रेस तैयार है और अधिकतर पंचायतों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed