फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Youth will showcase their talent in the symposium: Abhilashi

सिंपोजियम में युवा दिखाएंगे अपना हुनर : अभिलाषी

Sun, 26 Apr 2026 10:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Youth will showcase their talent in the symposium: Abhilashi
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू जल्द ही युवा ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना के रंग में रंगने जा रहा है। 30 अप्रैल से 2 मई तक ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में निरंकारी यूथ सिंपोजियम (एनवाईएस) का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय इस युवा महोत्सव में हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से करीब 10,000 युवा भाग लेंगे। यह एनवाईएस का 16वां संस्करण है।
विज्ञापन

संत निरंकारी मिशन की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम युवाओं के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। आयोजन को लेकर ढालपुर मैदान में आकर्षक सजावट, साफ-सफाई और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। निरंकारी सेवादल के सैकड़ों सदस्य पिछले कई दिनों से दिन-रात सेवा में जुटे हैं और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं।
विज्ञापन

आरके अभिलाषी ने बताया कि निरंकारी यूथ सिंपोजियम की शुरुआत वर्ष 2018 में दिल्ली से हुई थी। इस बार कुल्लू में होने वाला यह आयोजन युवाओं के लिए खास आकर्षण रहेगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। दूसरे और तीसरे दिन ‘सिक्स एलिमेंट्स’ विषय पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिनमें संगीत, नृत्य, नाटक, काव्य और पैनल चर्चा के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed