फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Youth will learn the skill of rafting in Beas

Kullu News: ब्यास में राफ्टिंग का कौशल सीखेंगे युवा

Sun, 10 Mar 2024 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 10 Mar 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Youth will learn the skill of rafting in Beas
कुल्लू। अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी में युवाओं को कौशल विकास निगम के तहत राफ्टिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिलेभर से 35 युवा ब्यास में राफ्टिंग का कौशल सीखेंगे। अप्रैल में 14 दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षण में युवाओं को रिवर राफ्टिंग के साथ हादसा होने पर रेस्क्यू करने के तरीकों को भी सिखाया जाएगा।
विज्ञापन

18 साल से अधिक आयु के युवा प्रशिक्षण का हिस्सा बनेंगे। जिले में ब्यास में राफ्टिंग का रोमांच उठाने के लिए सैकड़ों सैलानी कुल्लू-मनाली में आते हैं। राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी, भुंतर, रायसन, बबेली में राफ्टिंग होती है। रिवर राफ्टिंग से जिले में 5,000 से अधिक लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं।
विज्ञापन

राफ्टिंग सेंटर पिरडी के अनुदेशक गिमनर सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण लेने के लिए जिन युवाओं ने आवेदन किया है, उन्हें राफ्टिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का मकसद युवाओं को सक्षम बनाना है। बेसिक के साथ गाइड काेर्स भी करवाया जाता है। जो भी युवा प्रशिक्षण हासिल करना चाहते हैं, वे राफ्टिंग सेंटर में संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed