फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Youth will get free training in various trades

Kullu News: युवाओं को मिलेगा विभिन्न ट्रेडों का निशुल्क प्रशिक्षण

Tue, 02 Jul 2024 05:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 05:09 PM IST
विज्ञापन
Youth will get free training in various trades
दीन दयाल उपाध्याय कौशल्य योजना बनेगी रोजगार में सहायक : सचिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना का मुख्य लक्ष्य 15 से 35 वर्ष के ग्रामीण युवाओं को विभिन्न प्रचलित ट्रेडों के माध्यम से निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करवाना तथा उन्हें न्यूनतम मासिक मजदूरी से अधिक का सुनिश्चित रोजगार दिलाना है। इसके लिए निशुल्क रोजगार परक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से युवाओं को 22 विभिन्न ट्रेडों में निपुण बनाया जाएगा। यह बात खंड विकास अधिकारी कार्यालय कुल्लू में शिमला से आए राज्य कार्यक्रम प्रबंधक सचिन शर्मा ने कही। योजना के तहत कुल्लू में मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी चेतराम ने की।

कार्यक्रम में करीब 170 पंचायत प्रधानों, वार्ड सदस्यों, स्वयं सहायता समूहों और संगठनों की महिलाओं ने उपस्थिति दर्ज करवाई। सचिन शर्मा ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए आयु सीमा 15 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक युवाओं को बहु प्रचलित ट्रेडों का तीन माह से लेकर एक वर्ष तक का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान डीआरडीए कुल्लू से जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजय ठाकुर, विकास खंड कुल्लू से एलएसईओ विद्या ठाकुर, क्षेत्रीय समन्वयक रोमा खान, एमआईएस सहायक वंदना शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed