{"_id":"6ace825bc5d4ee12c10b050c","slug":"kullu-school-excels-in-folk-dance-and-wins-group-song-competition-kullu-news-c-89-1-ssml1015-189294-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लोकनृत्य में आनी अव्वल, समूहगान में कुल्लू स्कूल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लोकनृत्य में आनी अव्वल, समूहगान में कुल्लू स्कूल विजेता
Wed, 14 Oct 2026 02:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू में आयोजित जिला स्तरीय छात्र वर्ग की अंडर-
कुल्लू। जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग की सांस्कृतिक स्पर्धा में लोकनृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि समूहगान में मेजबान शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू विजेता रहा।
वाद्ययंत्र स्पर्धा में मनाली विद्यालय और एकल गान में दलाश के विद्यार्थियों ने बाजी मारी। शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू में आयोजित प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने समूहगान, लोकनृत्य, वाद्ययंत्र और एकल गान जैसी स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। विभिन्न स्पर्धाओं में विद्यालयों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
विज्ञापन
समापन समारोह में नगर परिषद कुल्लू की उपाध्यक्ष शालिनी राय भारद्वाज मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। लोकनृत्य में आनी के बाद मेजबान विद्यालय कुल्लू उपविजेता रहा।
मेजबान विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम कपूर सूद ने कहा कि जिला स्तरीय सांस्कृतिक स्पर्धा विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और विभिन्न विद्यालयों की सांस्कृतिक गतिविधियों से परिचित होने का अवसर देती है। ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, मंच पर प्रस्तुति देने की क्षमता और आपसी प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।