{"_id":"66b5faaf352d1a72910b13b3","slug":"youth-planted-150-saplings-in-baigdhara-kullu-news-c-89-1-ssml1015-128443-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बाईगधारा में युवाओं ने रोपे 150 पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बाईगधारा में युवाओं ने रोपे 150 पौधे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। समाज हित में किए जाने वाले कार्यों में युवक एवं महिला मंडलों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यक्रमों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी समाज के विकास और समृद्धि के लिए आवश्यक है। यह बात नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक डॉ. लाल सिंह ने शुक्रवार को कही।
वीर रजाणी युवक मंडल बाईगधारा, नेहरू युवा केंद्र और टीम सहभागिता ने संयुक्त रूप से बाईगधारा में एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम चलाया। इसमें वन भूमि पर दियार, किकर, बान आदि के लगभग 150 पौधे रोपे गए। वीर रजाणी युवक मंडल के प्रधान कुशल सिंह ने कहा कि युवक मंडल के सदस्यों ने पहले भी यहां बहुत से पौधे लगाए हैं। कहा कि पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण होगा और प्राकृतिक आपदाएं भी कम हो सकेंगी। इस दौरान युवक मंडल के उपप्रधान रोशन लाल, सचिव लुदर चंद, टीम सहभागिता से उपाध्यक्ष राज सिंघानिया आदि उपस्थित रहे। संवाद