{"_id":"68efd5e63ba6b19aca05e6b1","slug":"youth-gathered-at-the-stalls-early-in-the-morning-for-registration-kullu-news-c-89-1-klu1002-159390-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पंजीकरण के लिए सुबह ही स्टॉलों पर जुटा युवा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पंजीकरण के लिए सुबह ही स्टॉलों पर जुटा युवा जोश
Wed, 15 Oct 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 15 Oct 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के रथ मैदान में रोजगार मेले में पहुंचे युवा।-संवाद
ढालपुर में रोजगार मेले का आयोजन, दूरदराज क्षेत्रों से युवा पहुंचे भाग्य आजमाने
पंजीकरण की प्रक्रिया के बाद मिले टोकन नंबर, दिन भर चलती रही प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला प्रशासन ने रोजगार विभाग के माध्यम से रथ मैदान ढालपुर में आयोजित रोजगार मेले में बुधवार को सुबह से युवाओं की भीड़ जुटने लगी।
रोजगार मेले का विधिवत शुभारंभ करने से पहले ही यहां लगे अलग-अलग कंपनियों के स्टाॅल पर युवाओं ने पंजीकरण करना शुरू कर दिया। प्रदेश भर से आईं कंपनियों के अधिकतर स्टॉल में सुबह 10:30 बजे से ही युवाओं की दस्तक शुरू हो गई थी। सैकड़ों युवक और युवतियों ने कंपनियों में पूछताछ और अपने दस्तावेज जमा करने शुरू कर दिए। इसके बाद धीरे-धीरे युवाओं की संख्या बढ़ती गई। रोजगार मेले का शुभारंभ करने के लिए स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर 11 बजकर 35 मिनट पर रथ मैदान पहुंचे। प्रशासन से उपायुक्त तोरुल एस रवीश और रोजगार विभाग के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। रोजगार मेले में अलग-अलग क्षेत्रों से युवा उम्मीदें लेकर पहुंचे थे। कंपनी की ओर से इन स्टाॅलों में तैनात किए अधिकारियों ने युवाओं की पंजीकरण प्रक्रिया पूरी की। युवाओं को अगली प्रक्रिया के लिए टोकन दिए गए। साक्षात्कार और अन्य प्रक्रिया दिनभर चलती रही।
--
रोजगार मेला युवाओं के लिए नौकरी पाने का अच्छा मंच है। इसको लेकर आवेदन करने पहुंचा हूं। कंपनियों में आवेदन करने के लिए दस्तावेजीकरण कर लिया है। उम्मीद है कि हमारा चयन हो जाए।- राकेशवर, कुल्लू
--
उम्मीद लेकर आया हूं। इस तरह के रोजगार मेले आयोजन से युवाओं को नौकरी पाने का मौका मिलता है। ऐसे मेले समय-समय पर लगते रहने चाहिए ताकि युवाओं को कंपनियों में भी घर-द्वार नौकरी पाने का मौका मिले। - नवीन, बालीचौकी
विज्ञापन
--
कुल्लू में लगने वाले रोजगार मेले को लेकर हमें जानकारी मिली थी। इसके चलते यहां रोजगार मिलने की उम्मीद लेकर पहुंचा हूं। संभवतया रोजगार मिल ही जाए। - निखिल ठाकुर, बंजार