फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Youth club Newly in volleyball, Chanahiri first among women

वॉलीबाल में युवक मंडल न्यूली, महिलाओं में चनाहिड़ी प्रथम

Sat, 29 Jan 2022 07:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
Youth club Newly in volleyball, Chanahiri first among women
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित इस जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 24 युवक व 16 महिला मंडलों की टीमों ने दमखम दिखाया।

हालांकि पहली बार महिला मंडल की टीमों ने वॉलीबाल प्रतियोगिता में भाग लिया। खेलकूद प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष नवल किशोर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। जिला मुख्यालय ढालपुर में दो दिनों में वॉलीबाल, बास्केटबाल, रस्साकशी, घड़ाफोड़ व कुर्सी दौड़ प्रतियोगिताएं करवाई गई। वॉलीबाल प्रतियोगिता में युवक मंडल न्यूली प्रथम, युवक मंडल शांघड़ द्वितीय रहा। महिला मडल चनाहिड़ी प्रथम, महिला मंडल शरण द्वितीय स्थान पर रहा। इसी प्रकार रस्साकशी में महिला मंडल देवभूमि जनाहल प्रथम, महिला मंडल शुल्गा द्वितीय, घड़ाफोड़ में महिला मंडल रैला से मणि देवी प्रथम, कुर्सी दौड़ में महिला मंडल शुल्गा से चंद्रमणि प्रथम, बास्केटबाल पुरुष वर्ग में रुद्रा स्पोर्ट्स क्लब प्रथम, कुल्लू द्वितीय स्थान पर रहा। जिला युवा अधिकारी सोनिका चंद्रा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर नेहरू युवा केंद्र ने खेलकूद प्रतियोगिता करवाई। इसमें युवक मंडलों के साथ महिला मंडल की टीमों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। कहा कि विजेता टीमों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान हर्षना, रविंद्र, शबनम, भूपेंद्र, धर्मेंद्र, राकेश, बुधराम, ज्ञानचंद, मनोज, पूर्णचंद, गोपाल महंत, पंकज, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed