{"_id":"577158814f1c1b1d3279abbe","slug":"young-man-lost-his-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदाह में नहाने गया ब्यास में बहा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदाह में नहाने गया ब्यास में बहा
कुल्लू
Updated Mon, 27 Jun 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
मृत्यु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय की कुछ दूरी पर सटे बदाह के पास ब्यास नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। युवक नदी में नहाने गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि युवक बंजार के गाड़ागुशैणी से कुल्लू कॉलेज में पढ़ाई के लिए दाखिला लेने पहुंचा था। पुलिस के मुताबिक बदाह में ब्यास किनारे एक युवक अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए उतरा था।
विज्ञापन
अचानक युवक का पांव फिसला और युवक ब्यास नदी में समा गया। घटना से कुछ ही दूरी पर युवक को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। तब तक युवक की मौत हो गई थी। युवक की पहचान बंजार के गाड़ागुशैणी निवासी 20 वर्षीय गोल्डी के रूप में हुई है। युवक कुछ रोज पहले ही कुल्लू कॉलेज में दाखिला लेने पहुंचा था। उसने बीए प्रथम वर्ष में दाखिला भी ले लिया था। लिहाजा वह दोस्तों के साथ बदाह की ओर निकला। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया है। एएसपी ने लोगों और सैलानियों से अपील की है कि ब्यास का जलस्तर बढ़ने लगा है। लिहाजा नदी की ओर न जाएं।
विज्ञापन