{"_id":"674b38d6bd0ed3fc6a0b35a1","slug":"young-man-caught-with-hashish-in-khaladanala-kullu-news-c-89-1-klu1001-135943-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: खलाड़ानाला में चरस के साथ पकड़ा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: खलाड़ानाला में चरस के साथ पकड़ा युवक
Sat, 30 Nov 2024 09:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 30 Nov 2024 09:39 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। पुलिस ने जिला मुख्यालय के साथ लगते खलाड़ानाला में 66 ग्राम चरस के साथ एक युवक को पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अब एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार 29 नवंबर को पुलिस की एक टीम खलाड़नाला की तरफ गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को सामने से आते देखा। पुलिस को देखकर युवक घबरा गया। शक के आधार पर तलाशी ली गई तो आरोपी संजीव 23, निवासी फलाण, तहसील व जिला कुल्लू के कब्जे से 66 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उधर, एसपी डॉॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। संवाद