{"_id":"6602a349f38f01d5790719d9","slug":"young-farmers-association-keylong-won-the-archery-competition-kullu-news-c-89-1-ssml1015-119423-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: युवा कृषक मंडल केलांग ने जीती तीरंदाजी स्पर्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: युवा कृषक मंडल केलांग ने जीती तीरंदाजी स्पर्धा
विज्ञापन
पारंपरिक प्रतियोगिता में 27 टीमों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की तोदघाटी के गेमुर में बर्फ की सफेद चादर पर नौवीं पारंपरिक तीरंदाजी प्रतियोगिता करवाई गई। गत सोमवार को आयोजित प्रतियोगिता में युवा कृषक मंडल केलांग की टीम ने 47 अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। गेलेद की टीम 36 अंक लेकर दूसरे जबकि गेमुर की टीम 27 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के एकल वर्ग में गेमुर गांव के तेंजिन शेरब ने 16 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। केलांग निवासी छेरिंग दोरजे 14 अंक लेकर दूसरे और 13 अंकों के साथ कोलोंग के रिंडुप व शेडन तथा केलांग के दिनेश संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता में जिला परिषद सदस्य दोरजे लारजे बतौर मुख्यातिथि जबकि ग्राम पंचायत कोलोंग की प्रधान तंजिन मेंतोग और दारचा पंचायत प्रधान अशोक विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का आयोजन यूथ मंडल गेमुर ने किया। मुख्यातिथि जिला परिषद सदस्य दोरजे लारजे ने कहा कि विकट परिस्थितियों में भी पारंपरिक खेलों को संजोए रखने के लिए यूथ मंडल गेमुर बधाई का पात्र है। मंडल के प्रधान सेवानिवृत्ति ब्लैक कैट कमांडो नमज्ञल दोरजे ने कहा कि गेमुर में पारंपरिक तीरंदाजी प्रतियोगिता में कुल 27 टीमों ने भाग लिया। उन्हीं टीमों में एकल वर्ग स्पर्धा में भी प्रतिभागियों ने हुनर दिखाया। कहा कि यूथ मंडल गेमुर के साथ महिला मंडल गेमुर और ग्रामीणों ने तीरंदाजी प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना योगदान किया।