फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The tradition of 'Lanka Dahan' (the burning of Lanka) begins after the worship of the Mother Goddess, who is depicted riding a lion.

Kullu News: शेर पर सवार माता की पूजा के बाद शुरू होती है लंका दहन की परंपरा

Tue, 27 Oct 2026 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The tradition of 'Lanka Dahan' (the burning of Lanka) begins after the worship of the Mother Goddess, who is depicted riding a lion.
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में माता बाला त्रिपुरा सुंदरी की आराधना के बिना लंका दहन की परंपरा अधूरी मानी जाती है। दशहरा उत्सव में माता की विशेष पूजा-अर्चना सदियों पुरानी धार्मिक मान्यताओं और राज परिवार की परंपराओं से जुड़ी है। सोमवार को इस परंपरा का विधि-विधान के साथ निर्वहन किया गया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर स्थित राजमहल में देर शाम माता के पुजारी का विशेष शृंगार किया गया। इसके बाद माता के स्वरूप में सजे पुजारी को भगवान रघुनाथ के ढालपुर स्थित अस्थायी शिविर में लाया गया। इसी दौरान माता के शिविर में एक व्यक्ति को शेर का स्वरूप देकर उसका भी शृंगार किया गया। शेर को भगवान रघुनाथ के शिविर में लाने के बाद माता के स्वरूप में विराजमान पुजारी शेर पर सवार हुए। इसके बाद विशेष पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

यह धार्मिक अनुष्ठान लंका दहन से पहले किया जाता है। मान्यता के अनुसार इस पूजा के बाद ही लंका दहन की परंपरा आगे बढ़ती है। कुल्लू दशहरा में इस अनुष्ठान का विशेष धार्मिक महत्व है और श्रद्धालु इसे माता की शक्ति और आशीर्वाद से जोड़कर देखते हैं। माता के पुजारी मोनू ने बताया कि माता का नाम विद्या राज राजेश्वरी है और स्थानीय भाषा में उन्हें बड़ी देवी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि माता राजपरिवार की प्रमुख कुल देवी हैं। दशहरा उत्सव में उनकी पूजा-अर्चना की विशेष परंपरा है, जिसका निर्वहन लंका दहन से पूर्व की रात्रि में किया जाता है। ऊझी घाटी के शाड़ी शौह में माता का मुख्य मंदिर है। इस क्षेत्र में माता के तीन प्रमुख मंदिर हैं, जहां अलग-अलग स्वरूपों में उनकी पूजा की जाती है। माता को महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती के स्वरूपों में आराध्य माना जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed