{"_id":"6658c93745205ecbd40d80a4","slug":"yogi-invited-kullu-residents-to-come-to-ayodhya-kullu-news-c-399-1-sml1012-150301-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लूवासियों को अयोध्या आने का निमंत्रण दे गए योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लूवासियों को अयोध्या आने का निमंत्रण दे गए योगी
विज्ञापन
कुल्लू में जनसभा के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मु
कुल्लू। जिले की जनता कभी भी उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आए तो उनके रहने की पूरी व्यवस्था उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से की जाएगी। ऐसे में भगवान रघुनाथ की नगरी से लोग भगवान श्रीराम के जन्म स्थल अयोध्या भी जरूर आएं।
यह बात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ढालपुर में चुनावी जनसभा में कही। योगी ने भगवान श्री राम और भगवान रघुनाथ के जयकारे भी लगाए। कहा कि अब अयोध्या के हालात बदल गए हैं और यहां पर भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े हुए प्रसंग को यादगार बनाने के लिए कई इमारतों और होटलों के नाम रखे गए हैं।
योगी आदित्यनाथ ने मंच से पूर्व सांसद एवं भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार महेश्वर सिंह का नाम लेते हुए कहा कि पूर्व में दोनों को कई बार संसद में काम करने का मौका मिला है। काशी विश्वनाथ और अयोध्या के बाद मथुरा की तरफ जाने की तैयारी हो रही है। आज राम भक्तों के संकल्प से ही भगवान श्रीराम अयोध्या में विराजमान हो पाए हैं। योगी आदित्यनाथ ने जिला कुल्लू की जनता से आग्रह किया कि जब भी वे भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या आएंगे तो उनकी व्यवस्था उत्तर प्रदेश सरकार और उनकी ओर से की जाएगी। संवाद