{"_id":"687296c2c1f5d4ec0a0cc74a","slug":"yogesh-won-in-speech-and-poetry-recitation-kullu-news-c-89-1-ssml1015-152039-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भाषण और कविता पाठ में योगेश ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भाषण और कविता पाठ में योगेश ने मारी बाजी
Sat, 12 Jul 2025 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 12 Jul 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के जरड़ डाइट सेंटर में खंड स्तरीय जनसंख्या दिवस के मौके पर आयोजित प्रतियोगिता में विजेता
डाइट कुल्लू में मनाया विश्व जनसंख्या दिवस
जनसंख्या नियंत्रण पर प्रशिक्षु किए जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कुल्लू में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया। कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया गया। विभागीय कर्मियों ने प्रशिक्षुओं को जनसंख्या नियंत्रण पर जागरूक किया। कार्यक्रम में डाइट प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
चिकित्सा खंड जरी के स्वास्थ्य शिक्षक राज कुमार ने कहा कि विश्व में जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भारत भी इस दौड़ में आगे चल रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती जनसंख्या से संसाधनों पर दबाव पड़ रहा है। संसाधन सीमित हैं और इनका वितरण करना चुनौती बनेगा। उन्होंने प्रशिक्षुओं को परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी तकनीकों की जानकारी दी। जनसंख्या दिवस पर प्रशिक्षुओं के मध्य भाषण, कविता, गायन आदि प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। भाषण में योगेश ने प्रथम, पूनम ने ने द्वितीय स्थान पाया। कविता पाठ में योगेश और गुंजन ने पहला और दूसरा स्थान पाया। गायन प्रतियोगिता में विरेंद्र विजेता रहे। डाइट प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि जनसंख्या बढ़ोतरी एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। इससे निपटने के लिए जागरूकता आवश्यक है। प्रशिक्षु समाज में जागरूकता लाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
--