{"_id":"6852f3d3529135f176016cd2","slug":"yoga-exercises-were-conducted-for-iti-trainees-kullu-news-c-89-1-klu1002-150156-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: आईटीआई के प्रशिक्षुओं को करवाईं योग क्रियाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: आईटीआई के प्रशिक्षुओं को करवाईं योग क्रियाएं
Wed, 18 Jun 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 18 Jun 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। आर्ट ऑफ लिविंग चैप्टर कुल्लू ने बुधवार को आईटीआई शमशी में योग शिविर लगाया। इसमें संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों को योग क्रियाएं करवाई गईं।
योग सत्र में प्रशिक्षुओं और प्रशिक्षकों ने काफी संख्या में भाग लेकर आसनों, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास किया। योग के वरिष्ठ प्रशिक्षक सुंदर ठाकुर ने बताया कि योग ही एक ऐसा दिव्य साधन है, जो मनुष्य को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है।
सभी उपस्थित प्रतिभागियों ने योग को जीवन शैली बनाने का संकल्प लिया और सभी युवा प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रह कर नशे से दूर रहने की भी प्रतिज्ञा ली। सुंदर ठाकुर ने बताया कि 21 जून को सुबह 6:30 बजे नेचर पार्क मोहल में सभी के लिए निशुल्क योग अभ्यास सत्र का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लोग भाग ले सकते हैं। इस मौके पर वरिष्ठ स्वयंसेवक डॉली ठाकुर, प्रोमिला साहनी, देचिन, चेतन, ज्ञान चंद शाशनी, सुशांत शर्मा तथा आईटीआई के उप प्रधानाचार्य सुमन, शिवानी मौजूद रहे। संवाद