फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Yamuna, backed by the BJP, elected Chairperson of Kullu BDC.

Kullu News: कुल्लू बीडीसी में भाजपा समर्थित यमुना चुनी अध्यक्ष

Mon, 22 Jun 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Yamuna, backed by the BJP, elected Chairperson of Kullu BDC.
कुल्लू ब्लाक बीडीसी अध्यक्षा चुने जाने के बाद  यमुना भाजपा नेता और समर्थको के साथ।-संवाद
कुल्लू। पंचायत समिति कुल्लू के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को चुनाव प्रक्रिया अमल में लाई गई। इसमें भाजपा समर्थित यमुना देवी को अध्यक्ष और कांग्रेस समर्थित सुंदर सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया अमल में लाई गई। 18 पंचायत समिति सदस्य वाली कुल्लू पंचायत समिति (बीडीसी) में दोपहर 11 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन

दोनों पदों के लिए दो-दो दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इसमें अध्यक्ष पद के लिए हुई मतदान प्रक्रिया में भाजपा समर्थित यमुना देवी को 10 मत और कांग्रेस समर्थित आशा ठाकुर को आठ मतों पर संतोष करना पड़ा। उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित सुंदर सिंह ठाकुर और भाजपा समर्थित नूप राम ने दावा पेश किया था। मतदान प्रक्रिया में दोनों को 9-9 मत पड़े। इस कारण पर्ची (लॉटरी) के माध्यम से चुनाव किया गया। इसमें सुंदर सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया के बाद उपमंडलाधिकारी कुल्लू निशांत ठाकुर ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। चुनाव की प्रक्रिया पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुई। नामांकन की छंटनी के बाद नाम वापसी का समय दिया गया था लेकिन दोनों पदों के लिए दो-दो दावेदार होने के कारण मतदान प्रक्रिया अमल में लाई गई। संवाद

कुल्लू ब्लाक बीडीसी अध्यक्षा चुने जाने के बाद  यमुना भाजपा नेता और समर्थको के साथ।-संवाद

कुल्लू ब्लाक बीडीसी अध्यक्षा चुने जाने के बाद  यमुना भाजपा नेता और समर्थको के साथ।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed