{"_id":"6558f8ccc207d187470d8ff7","slug":"x-ray-service-started-again-in-kullu-hospital-after-a-week-kullu-news-c-89-1-ssml1015-11178-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू अस्पताल में सप्ताह बाद फिर शुरू हुई एक्स-रे सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू अस्पताल में सप्ताह बाद फिर शुरू हुई एक्स-रे सेवा
Sat, 18 Nov 2023 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 18 Nov 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला में छपी खबर।
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में एक सप्ताह के बाद फिर से एक्स-रे सेवाएं शुरू हो गई हैं। क्रस्ना कंपनी ने बिलों का भुगतान न होने पर अपनी सेवाएं बंद कर दी थीं, लेकिन अब स्वास्थ्य निदेशालय से बिल भुगतान होने का आश्वासन मिलने के बाद कंपनी ने दोबारा सेवाएं शुरू कर दी हैं।
इससे मरीजों ने राहत की सांस ली है। अस्पताल में मरीजों को दोबारा निशुल्क एक्स-रे की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में क्रस्ना कंपनी की ओर से एक्स-रे सेवा बंद करने के बाद मरीजों और तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में 16 नवंबर के अंक में मामले को प्रमुखता से उठाया था।
इसके बाद स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से क्रस्ना कंपनी को आश्वासन मिला है कि बिलों का भुगतान कर दिया जाएगा। अब अस्पताल में क्रस्ना कंपनी ने एक्स-रे सेवाएं शुरू कर दी हैं। स्वास्थ्य विभाग को करीब आठ लाख रूपयों के बिलों का भुगतान कंपनी को करना है। इस वजह से एक्स-रे सेवा बंद कर दी गई थी और मरीजों को एक्स-रे करवाने के लिए भटकना पड़ रहा था।
विज्ञापन
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश चंद ने कहा कि अस्पताल में क्रस्ना कंपनी ने एक्स-रे सेवाएं आरंभ कर दी हैं। मरीजों के अब निशुल्क एक्स-रे किए जाएंगे। संवाद